40.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

गठबंधन में नीतीश कुमार के संयोजक बनने का रास्ता साफ

नेटवर्क डेस्क, रितेश राज वर्मा इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार के संयोजक बनने का रास्ता साफ हो रहा है। jna के अनुसार नीतीश कुमार शनिवार की बैठक में इंडी गठबंधन के संयोजक घोषित होंगे। वहीं एलान के बाद नीतीश कुमार का कद इंडी गठबंधन में सबसे ऊपर हो जाएंगे। इधर जेडीयू ने तो प्रधानमंत्री बनाने तक की मांग कर दी है। वहीं गठबंधन की शनिवार को होने जा रही बैठक वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के इस गठगंधन का संयोजक बनने की घोषणा हो सकती है। सुत्रो के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इसका संचालन करेंगे।
इसमें नीतीश कुमार सहित गठबंधन के सभी घटक दलों के प्रमुख शामिल होंगे। हालांकि घटक दलों को इसकी जानकारी दे दी गई तथा उन्हें एजेंडा भी बता दिया गया है। संयोजक की घोषणा पहला एजेंडा हो सकता है।
इसके अलावा नीतीश कुमार के फार्मूला के तहत भाजपा के एक के मुकाबले विपक्ष का एक उम्मीदवार देने पर भी बातचीत होगी। जानकारों के अनुसार नीतीश लंबे अरसे से कह रहे हैं कि घटक दलों के बीच लड़ने वाली सीटों का बंटवारा जल्द से जल्द हो। हालांकि नीतीश कुमार के संयोजक बनने पर सभी दलों की सहमति मिलने के बाद ही बैठक की तिथि तय की गई है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जहां नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया तो वहीं बिहार सरकार में जदयू मंत्री मदन सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार के अनुभव और काम को दखते हुए उन्हें तो पीएम पद का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।इधर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें