38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

घर में प्लम्बिंग का काम कराने के दौरान फरिकेन द्वारा शस्त्र से लैस होकर जानलेवा हमला

*अपने हिस्से के घर में प्लम्बिंग कराने में फरिकेन द्वारा जानलेवा हमला करने की शिकायत*

 JNA/नैयर अलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर -थाना क्षेत्र के दिघौन पंचायत के वार्ड 3 में अपने निजी हिस्से के घर में प्लम्बिंग का काम कराने के दौरान फरिकेन द्वारा पारंपरिक शस्त्र से लैस होकर जानलेवा हमलें एवं रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में पीड़ित दिघौन वार्ड 3 निवासी मो नैयर ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन आवश्यक कारवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक गत 24 फरवरी को वे अपने निजी हिस्से के घर में पानी टंकी का पाईप लगवा रहे थे इसी दौरान पड़ोस के ही फरिकेन मो अबुजर समेत 3 नामजद और दो तीन अज्ञात लोगों के साथ पारंपरिक शस्त्र से लैस होकर आए एवं काम बंद करवाकर गाली गलौज करते हुए दो लाख रंगदारी देने पर ही काम शुरू करने की चेतावनी दी। वही विरोध करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। वही सुचना पर पहुंची टोल फ्री 112 नंबर पुलिस के समक्ष भी आरोपी हिंसक बनकर गाली गलौज करते रहे। इससे परिजनों में भय का माहौल बना हुआ है। इन्होंने थानाध्यक्ष से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कारवाई की मांग की है।इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित के शिकायत को गंभीरता से लेते पुलिस आवश्यक कारवाई में जुटी हुई है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें