34.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

जन्माष्टमी का त्योहार श्री सिद्ध पीठ दुर्गा माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया

जगदूत न्यूज समालाखा से लोकेश झा कि रिपोर्ट समालखा धार्मिक स्थल श्री सिद्व पीठ दुर्गा माता मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर्व बड़ी श्रद्धा व उत्साह पूर्वक मनाया गया। कृष्ण भक्तों का मंदिर में दर्शन करने के लिए खूब जमावड़ा देखा गया। सांय से ही श्रद्वालु मंदिर में नतमस्तक होने शुरू हो गए और मध्य रात्रि जागरण में भजन मंडली गायकों के सुरीले भजनों का आंनद ले खूब झूमते रहे।महोत्सव का शुभारम्भ श्री मंहत भारतमाता मंदिर हरिद्धारमहा मंडलेश्वर श्री निरंजनी अखाड़ा के स्वामी ललितानंद गिरी महाराज के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया की धर्मपत्नी अंजु भाटिया पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरोली सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्धारा मंदिर पुजारी आचार्य सुभाष शास्त्री की देख रेख में विधिवत पूजा अर्चना हुई। इस अवसर पर सांसद की धर्मपत्नी अंजू भाटिया और पूर्व विधायक रविंदर मछरौली का कार्यक्रम में पहुंचने पर मंदिर के प्रधान अनिल बेनीवाल और मंदिर समिति के सदस्यों ने बुके देकर जोरदार स्वागत किया l अंजू भाटिया ने मंदिर में मौजूद सभी श्रद्धालुओं को को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा हमें श्री कृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। मंदिर प्रधान अनिल बैनीवाल ने सभी गणमान्य लोगों का अभिनंदन कर कार्यक्रम को सफल बनाने पर आभार जताया। इस मौके पर संजय बेनीवाल जगदीश रमन सर्वजीत बंसल नीरज गोयल पार्षद रेणु धीमान सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें