जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद सब जूनियर रग्बी चैम्पियनशीप, गजरात (गाँधी नगर) में आयोजित रग्बी, फुटबाॅल, चैम्पियनशीप बालक एवं बालिका वर्ग में फाइनल मैच में बिहार ने उडिसा को 35-0 से हरा कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बिहार रग्बी चैम्पियनशीप में जहानाबाद के दो खिलाड़ी शामिल हैं। सुमन कुमारी, अंडर-14 (बालिका वर्ग), पिता-विमल कुमार, ग्राम-घोषी, पो0-शकूराबाद, जिला-जहानाबाद से तालुक रखने वाली है।सुमन ने अभूतपूर्व प्रदर्शन से जहानाबाद जिले का नाम रौशन किया है। इनके द्वारा लगातार दो बार गोल्ड मेडल प्राप्त किया गया। दीपक कुमार अंडर-14 (बालक वर्ग), पिता-नंदु विश्वकर्मा, ग्राम-मोहनपुर, पो0-अमैन, थाना-परसविगहा, जिला-जहानाबाद के रहने वाले है। इस अवसर पर इनके पुरे गाँव में खुशी की लहर है। रग्बी फुटबाॅल संघ के सचिव, श्री राजेश कुमार द्वारा जहानाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में रग्बी का अभ्यास कराया जाता है। इनके अथक प्रयासों के कारण ही जहानाबाद जिला को बालक और बालिका दोनों वर्गों में राष्ट्रीय खिलाड़ी प्राप्त हो रहे हैं।इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, श्रीमती पूनम कुमारी द्वारा इन दोनों खिलाड़ियों को एवं इनके परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं दी गयी ।


