*लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर जहानाबाद जिले में जिला प्रशासन के तरफ से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से बहुततेरे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं*
जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क पूरे 36 जहानाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र में, 1 जून को मतदान होने हैं। इसके लिए जहानाबाद जिला प्रशासन, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के आलोक में अपनी तैयारी को पूरा कर चुका है।लोकतंत्र का यह महापर्व तब तक अपने मूल उद्देश्य की प्राप्ति नहीं कर सकता जब तक की जन-जन में यह भावना ना आए कि उन्हें मतदान के लिए मतदान केदो पर जाना है एवं EVM का बटन दबाना है।इसी क्रम में सम्हारणालय के ,सभा कक्ष में आज, चेंबर ऑफ कॉमर्स जहानाबाद ,जिले के सभी बड़े मॉल ,रेस्टोरेंट एवं अन्य बड़े प्रतिष्ठान, ट्रांसपोर्ट (बस)एसोसिएशन जहानाबाद के साथ-साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जहानाबाद के कर्ताधर्ता एवं प्रतिनिधियों की बैठक, अपर समाहर्ता , जहानाबाद एवम उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न की गई। इस अभूतपूर्व बैठक में सभी प्रतिष्ठानों ,चेंबर ऑफ कॉमर्स, रेस्टोरेंट ,मॉल तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जहानाबाद के द्वारा ऊन मतदाताओं को जो 1 जून को मतदान करते हुए अपना सेल्फी लेकर विभिन्न प्रतिष्ठानों में जायेंगे उन्हें विशेष ऑफर,कीमत में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
राजीव रंजन जी ,जो जहानाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य हैं के द्वारा जिले के वैसे मतदाता जो कि मतदान करने के पश्चात अमिट स्याही लगी उंगली प्रदर्शित करते हुए सेल्फी दिखाते हैं उनके लिए 1 जून से लेकर 3 जून तक जिले की दवा की दुकानों पर 20% तक कीमतों में छूट दी जाएगी।मोती महल रेस्टोरेंट एवं महारानी रेस्टोरेंट के द्वारा 1, 2 एवम 3 जून को 10% की छूट दी जाएगी।
इसी प्रकार लजीज फैमिली रेस्टोरेंट में 1 ,2 एवं 3 जून को मतदाताओं को 15% की छूट दी जाएगी।
हैप्पी रेस्टोरेंट के द्वारा 1 से 5 जून तक मतदाताओं को 15% की छूट दी जाएगी और साथ ही प्रत्येक बिल पर मतदाताओं को उनकी विशेष पेय ,मसाला सोडा भी फ्री दिया जाएगा।जायका फैमिली रेस्टोरेंट 1 जून से 4 जून तक मतदाताओं को 15% छूट देगा।
इसी प्रकार शहर के बड़े मॉल के संचालकों के द्वारा भी मतदाताओं के लिए विशेष छूट रखी गई है ,v मार्ट के द्वारा सिलेक्टेड आइटम पर 1 से 5 जून तक 50% की छूट दी जाएगी। सेल्फी दिखाने पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त छूट भी प्राप्त होगी। D M बाजार मार्ट के द्वारा 2 एवं 3 जून को मतदान की सेल्फी दिखाने पर 15% की छूट दी जाएगी।
बॉम्बे बाजार 2 से 3 जून को 5% तक की छूट मतदाताओं को देगा ।वही रिलायंस स्मार्ट स्टोर के द्वारा भी मतदाताओं को विशेष सुविधा दी जाएगी । डालमिया बाजार 1 से 5 जून तक सामानों पर 3 से 5 प्रतिशत तक की छूट देगा ।वही मतदाता सिलेक्टेड आइटम पर एक पर एक की छूट का भी लाभ उठा सकेंगे। मार्ट ,मतदाताओं को ₹200 की साड़ी ₹50 में भी देगा। पलन जी,मॉल के द्वारा 1 से 15 तारीख तक 10000की खरीदारी पर 10%की छूट ,सेल्फी वाले मतदाताओं को दी जाएगी। जिला का ट्रांसपोर्ट( बस )एसोसिएशन भी सेल्फी वाले मतदाताओं को प्रति टिकट ₹1 की छूट दी देगा। यह छूट 2 जून एवं 3 जून को प्राप्त की जा सकती है। रुद्र इलेक्ट्रिकल के द्वारा 1 से 5 जून तक सेल्फी वाले मतदाताओं को 30% तक की छूट दी जाएगी। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स जहानाबाद के अध्यक्ष, श्री कैलाश पोद्दार के द्वारा भी बताया गया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े प्रतिष्ठान मतदाताओं को 20% तक की छूट देंगे। मतदाताओं को प्रेरित करने में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जहानाबाद भी पीछे नहीं रहा एवं डॉक्टर गिरिजेश कुमार, जो की जहानाबाद के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं ,के द्वारा जिला प्रशासन को यह बताया गया कि जिला के जितने भी निजी क्लीनिक है एवं जो भी डॉक्टर निजी प्रैक्टिस करते हैं, 2 एवम 3 जून को, सेल्फी वाले मतदाताओं को सलाह शुल्क में 5 से 20% तक की छूट देंगे। जिला प्रशासन को पूर्ण विश्वास है कि जहानाबाद जिले के अन्य वर्ग जो की सेवा प्रदाता हो या व्यवसाई ,मतदाता जागरूकता एवं मतदान की प्रेरणा के साथ विशेष पहला करेंगे और जो भी मतदाता इस बार 1 जून को मतदान करेगा और अमिट स्याही से सुसज्जित उंगली की सेल्फी फोटो रखेगा ,उसे कई तरह की छूट दी जाएगी ।यह प्रोत्साहन मतदान में उसकी सहभागिता और एक जागरूक वोटर होने के नाते उसे दी जाएगी।
अतः सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि 1 जून को अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर जाएं एवं मतदान अवश्य करें। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के द्वारा भी विभिन्न व्यावसायिक एवं सेवा प्रदाता एजेसियो ,प्रतिष्ठानों ,व्यक्तियों के द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए जो भी ऑफर दिए जा रहे हैं ,उसके लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पूर्व से भी विदित है कि जिले के व्यावसायिक वर्ग एवं सेवा प्रदाता वर्ग कंधे से कंधा मिलाकर इस बार जिला प्रशासन के साथ-साथ मतदाता जागरूकता के लिए प्रयास कर रहा है ।अतः मतदाता इनके द्वारा दिए गए विशेष ऑफरों का लाभ उठाएं, बस शर्त इतनी है कि आप अपना मतदान करें और अमिट स्याही लगी अपनी उंगली को प्रदर्शित करते हुए ,सेल्फी फोटो रखें और उसे दिखाते हुए इन प्रतिष्ठानो,क्लिनिको एवं अन्य जगहों पर जहां भी यह विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं उनका लाभ जरूर ले।


