जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से पी के ठाकुर कि रिपोर्ट खगड़िया भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी करवा रुपणी शाखा की ओर से पार्टी के वरिष्ठ सदस्य दिवंगत कामरेड नागो पासवान के निधन के उपरांत अंतिम श्राद्ध कर्म के अवसर पर उनके आवास रूपनी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गयाl श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के खगड़िया जिला सचिव कामरेड प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कां नागो पासवान 1978 में शाहिद कामरेड सत्यनारायण सिंह के प्रभाव में आकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का सदस्य बने थेl सदस्य बनने के बाद चौथम आंचल के अंदर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संगठन को प्रखंड के विभिन्न गांव में जाकर संगठन को बनाने का काम किया एवं जोर जुल्म, अत्याचार, सामाजिक कुरीतियों, बंधुआ मजदूरी, महिला उत्पीड़न एवं भूमि आंदोलन में आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का काम करते थेl नदी से निकली हुई जमीन को गरीब महा दलित एवं अल्पसंख्यक परिवारों के बीच बटवाने का काम किया एवं पर्चा दिलवाने में अग्रणी भूमिका निभाने का काम किए थेl कामरेड प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा ऐसे समय में कां नागो पासवान का निधन हो गया जब देश में लोकसभा चुनाव समापन की ओर है एक तरफ एनडीए गठबंधन और दूसरे तरफ इंडिया गठबंधन के बीच पूरे हिंदुस्तान में लड़ाई चल रही है मोदी सरकार मैं महंगाई बेरोजगारी चरम पर हैl नौजवानों को रोजगार उपलब्ध नहीं करवा सकीl अग्नि वीर योजना लागू कर हिंदुस्तान के नौजवानों के भविष्य के साथ मोदी सरकार खिलवाड़ किया हैl बिहार में 17 साल नीतीश कुमार की सरकार रही मात्र 17 महीने के तेजस्वी यादव महागठबंधन की सरकार में 5 लाख युवाओं को रोजगार पर उपलब्ध करवाने का काम किया गयाl देश में इंडिया की गठबंधन की सरकार बनने के बाद अग्नि वीर योजना को खत्म करेगीl एवं तमाम गरीब महिलाओं के खाते पर रक्षाबंधन के अवसर पर एक-एक लाख रुपया सहायता देने का काम करेगीl महागठबंधन ने वादा किया है कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद गैस सिलेंडर के दाम में कटौती कर 500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा एवं करोड़ करोड़ों बेरोजगार नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगाl किसानों के फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू कर फसल का लाभकारी कीमत दिया जाएगाl खगड़िया लोकसभा से महागठबंधन प्रत्याशी को अपार समर्थन खगड़िया लोकसभा की जनता ने दिया है इसके लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से तमाम मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए जिला मंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा महागठबंधन प्रत्याशी कां संजय कुमार के जीतने के बाद खगड़िया जिला में मकई केला दूध पर आधारित कल कारखाना खोलने की लड़ाई लोकसभा में लड़ी जाएगीl उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की खगड़िया जिला परिषद की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नौजवानों से अपील किया कि कामरेड नागो पासवान के विचारों को आगे बढ़ाने हेतु लाल झंडा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना ही कामरेड नागो पासवान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगीl श्रद्धांजलि सभा को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चौथम अंचल मंत्री कॉमरेड अनिल कुमार सिंह ने कहा कामरेड नागो पासवान एक ईमानदार और वफादार कार्यकर्ता थे उनके निधन से कम्युनिस्ट पार्टी को बहुत बड़ा क्षति हुआ हैl श्रद्धांजलि सभा को बिहार महिला समाज खगड़िया जिला अध्यक्ष कां नीलू कुमारी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा महिलाओं के ऊपर जोर जुल्म एवं अत्याचार ,सामाजिक उत्पीड़न की लड़ाई जीवन पर्यंत लाल झंडा लेकर कामरेड नागो पासवान संघर्ष करने का काम किएl उन्हें बिहार महिला समाज खगड़िया जिला परिषद की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं l श्रद्धांजलि सभा को चौथम सहायक अंचल मंत्री कामरेड चंद्रदेव तांती अंचल परिषद सदस्य कामरेड पीर मोहम्मद डोमन अली, शाखा मंत्री कॉ अख्तर अली, फुलेश्वर पटेल, सहित पुत्र मनोज पासवान एवं इंद्रदेव पासवान सहित दर्जनों कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने उनके तेल चित्र पर फूल माला चढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित किएl श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कामरेड फुलेंद्र मिश्रा एवं मंच संचालन कामरेड जोगिंदर शर्मा किया l


