34.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी, ऑनलाइन मतदाता जागरूकता अभियान शतरंज में अमरनाथ को चौथा, माधव को सातवां मानव को मिला पन्द्रहवां स्थान। चम्पारण शतरंज अकादमी बेतिया के तत्वावधान में पांचवा ऑनलाइन मतदाता जागरूकता अभियान ब्लिज 5 मिनट का शतरंज प्रतियोगिता कल रात आठ बजे से नौ बजे तक का एक घन्टे का कराया गया। जिसमें अपने खगड़िया के तिन खिलाड़ी सहित बिहार राज्य और भारत के बिभिन्न प्रांत से 113 खिलाड़ी भाग लिए थे। यह प्रतियोगिता चम्पारण शतरंज अकादमी के अधिकारी शाहिद हुसैन के नेतृत्व में कराया गया। इस प्रतियोगिता में खगड़िया शतरंज के पुराने व दिग्गज खिलाड़ी अमरनाथ गुप्ता को चौथा स्थान और अन्डर 15 के अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त को सातवां स्थान एंव अन्डर 14 के खिलाड़ी मानव कुमार को पनद्रहवां स्थान प्राप्त करने में सफल हुए। अमरनाथ गुप्ता ने इससे पहले भी मतदाता जागरूकता अभियान शतरंज प्रतियोगिता में खेलकर तीसरा स्थान प्राप्त कर चुके हैं। उक्त जानकारी देते हुए नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने तीनों खिलाड़ी को बधाई संदेश दिया है। बधाई देने बाले में अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार, अमित कुमार छोटु, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार, सदस्य संजय जैसवाल, अनुज कुमार, खिलाड़ी बादल कुमार, केशव कुमार यशवन्त, जिला सिनियर शतरंज चैम्पियन हर्षवर्धन राज सहित खेल प्रेमी ने बधाई संदेश दिया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें