*नए ट्रैफिक नियम से सड़क हादसे हुए कम – शीला मंडल, परिवहन मंत्री*
JNA/Arvind Verma
खगड़िया (बिहार)। बिहार राज्य सरकार सड़क दुर्घटनाओं पर पूरी तरह से लगाम कसने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें आमजनों का भी हमें पूर्ण सहयोग मिल रहा है। नये ट्रैफिक नियम से पहले की अपेक्षा सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी आई, जो एक सकारात्मक संकेत है। उक्त बातें, बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने इस मीडिया से कही। आगे उन्होंने कहा मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सब के हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है जिसकी चर्चा देश विदेश में हो रही है। अब, नीतीशb कुमार देश के सर्व मान्य नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं। देश को इनके नेतृत्व की सख्त आवश्यकता है।


