*एनडीए की बैठक में जदयू उम्मीदवार बबलू मंडल को जीतके लिए लिया गया संकल्प*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शहर के गौशाला रोड स्थित मण्डप विवाह भवन में एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सांसद राजेश वर्मा मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने की। जबकि मंच संचालन लोजपा रामविलास पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह व जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री तथा जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल ने किया। इस दौरान सांसद राजेश वर्मा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कोई अपराधिक प्रवृत्ति के लोग धमकाए तो डरना नहीं है।निर्भिक होकर चुनाव लड़ें, खगड़िया जदयू उम्मीदवार बबलू कुमार मंडल सहित इस लोकसभा क्षेत्र के छः में से छः एनडीए सीट पर जीत दर्ज करायेगी।उन्होंने कहा कि बबलू मंडल ने संगठन से संघर्ष तक ,हर मोर्चे पर जनता का विश्वास जीता है।इनका नाम सेवा, सादगी और समर्पण का प्रतीक बन चुका है।जब ये जीत कर जाएंगे तो क्षेत्र में कल्पना से अधिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार बबलू कुमार मंडल ने कहा कि आपसभी एनडीए के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं को अपने को बबलू मंडल समझ कर चुनाव लड़ने की अपील किया। उन्होंने कहा कि हम जैसे आज हैं।
वैसे ही जीत के बाद भी रहूंगा, बबलू मंडल के विचारों में कतई बदलाव नहीं आ सकता है।हमारी जीत से एनडीए के शीर्ष नेतृत्व के हाथों को बल मिलेगा। मौके पर पूर्व विधायक चन्द्रमुखी देवी, जदयू कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार फोगला,रालोमो जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह,हम सेकुलर जिला अध्यक्ष रामबली राम,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामानुज चौधरी, कंचन पटेल, सुनील कुमार, भाजपा राज्य परिषद सदस्य कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना भाई, जदयू के अरूण कुमार यादव, सुशांत यादव, दीपक सिन्हा,निलम वर्मा, उमेश सिंह पटेल, शम्भू झा, अनिल जयसवाल,राजेश मेहता, प्रभाकर चौधरी मन्टून, ललित चौधरी, रूस्तम अली, अविनाश पासवान, फिरदौस आलम, नासिर इकबाल,महासचिव राजीव रंजन, निर्मला कुमारी, वीणा पासवान,राका सहाय, भाजपा नेता ईं0 धर्मेंद्र यादव,पार्वती देवी, राजनीति प्रसाद सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, जितेंद्र यादव, बिक्रम यादव,मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय,डॉ इन्दूभूषण कुशवाहा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पुरूषोत्तम अग्रवाल,राजू गुप्ता,अनुज शर्मा, पंकज चौधरी, हर्षवर्धन कुशवाहा, राजवर्धन कुशवाहा, डॉ रवि कुमार, राकेश कुमार चौधरी, चन्देश्वरी राम,रामविलास महतो, मंडल अध्यक्ष अजय चौधरी, डॉ रंजन कुमार साह, सुनील साह,अक्षय सूरी, सिद्धांत सिंह छोटू,मृत्युंजय झा, अंगद कुमार,कमल किशोर पटेल एवं रंजन कुमार सहित सैकड़ों एनडीए के प्रकोष्ठ, प्रखंड, पंचायत व मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी सराहनीय रहा।
निर्भिक होकर चुनाव लड़ें, एनडीए की जीत सुनिश्चित है-सांसद राजेश वर्मा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


