38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

नेशनल एम्मेच्योर चेस चैम्पियनशिप मे खगड़िया के चार शतरंज खिलाड़ी ने भाग लिया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी के शतरंज खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बना रहें है अपनी पहचान। तमिलनाडु के होसोर मे पांच दिवसीय 25 फरवरी से 1 मार्च तक चल रहें नेशनल एम्मेच्योर चेस चैम्पियनशिप मे खगड़िया के चार शतरंज खिलाड़ी ने भाग लिया है। विलोव 1700 में सौ से अधिक खिलाड़ियौ में खेलते हुए ग्राम खेरी खुटहा के खगड़िया जिला चैम्पियन प्रशांत कुमार सिंह ने 11 वां स्थान प्राप्त किया , इनका उम्र बीस के आसपास है। विलोव 1700 सौ मे ही अन्डर 14 के ग्राम कुल्हरिया परबत्ता के जुड़वा भाई आदित्य कुमार और आर्यन कुमार ने क्रमश 14 वां और 15 वां स्थान प्राप्त किए। इन तिनों खिलाड़ी ने 9 राउंड के मैच में 7, 7 अंक प्राप्त किए। आर्यन और आदित्य ने अपने अपने रेटिंग में क्रमश 70 और 72 अंक का इजाफा भी किया। वहीं खगड़िया के स्टार शतरंज खिलाड़ी तेलंगाना चैम्पियन शुभम कुमार विलोव 2300 मे सौ से अधिक खिलाड़ियौ के बीच खेलते हुए 23 वां स्थान प्राप्त किए। चारो शतरंज खिलाड़ी को आयोजक ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उक्त बातों कि जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने दी है। यशवंत ने आगे बताया कि खगड़िया शतरंज की उचाई का यह प्रमाण है कि पुरे बिहार से दस बारह खिलाड़ी मे अकेले खगड़िया के चार शतरंज खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित नेशनल शतरंज चैम्पियनशिप में भाग लिया हैं। बधाई संदेश देने बालौ में मनोज राय, अमरनाथ गुप्ता, युगल किशोर, जे के जवाहर, हर्षवर्धन राज, केशव कुमार यशवंत, माधव कुमार यशवंत, तन्नु कुमारी, अनुष्का कुमारी, कुमारी आयुषि प्रिया सहित जिले के खेल प्रेमी शामिल हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें