34.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

परिवहन निगम कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, किया धरना प्रदर्शन

जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट  जयपुर राजस्थान। दिनांक 8.1.24 व 18.1.24 को मुख्य उत्पादन प्रबंधक केंद्रीय कार्यशाला अजमेर को वेतन व पेंशन की मांग तथा भुगतान नहीं होने की स्थति मे समस्त कर्मचारियों द्वारा दिनांक 19.1.24 को मध्यान पूर्व कार्य का बहिष्कार व धरना प्रदर्शन हेतु पूर्व मे लिखित रुप मैं ज्ञापन दिया गया था। दिनांक 19.1.24 को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम केंद्रीय कार्यशाला अजमेर मैं वेतन व पेंशन माह नवम्बर 2023 से नहीं मिलने के कारण मध्यान पूर्व कार्य का बहिष्कार व धरना प्रदर्शन कर रोष व्याप्त किया गया | जिसके अंतर्गत कर्मचारियों द्वारा नारेबाजी कर विरोध किया गया | निगम द्वारा जयपुर जोन को माह नवंबर 23 का भुगतान दिनांक 12.1.24 को कर देने से कर्मचारियों मे विरोधाभास की भावना उत्पन्न हो रही हैँ |

धरना प्रदर्शन मैं कार्यशाला से गजेंद्र कुमार किरीड़िया, फ़िरोज़ खान,अशोक माहेश्वरी संजय सोनी, हिम्मत सिंह, विमल चौहान, विजय, योगेश गौड़ आदि नेता एवं समस्त कर्मचारि उपस्थित रहे |

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें