38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

पांच साल में बिहार के एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा-नीतिश

जेएनए/सुरेश नायक सुपौल।समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में सीएम नीतीश कुमार सुपौल में फुल ऐक्शन में दिखे। उन्होंने 32 मिनट तक लोगों से संवाद किया। कहा अगले पांच साल में बिहार के एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए वृहत स्तर पर राज्य सरकार ने रणनीति तैयार की है। जिस बिहार में लोग शाम ढलते घरों में दुबक जाते थे, अब वह विकास और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ चला है। केंद्र सरकार भी बिहार की बढ़-चढ़कर मदद की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने तीसरे चरण की समृद्धि यात्रा की सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडल मैदान स्थित सभा स्थल पर लोगों को संबोधि किया। सीएम ने कहा कि बिहार सरकार ने युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए विस्तृत रोडमैप बनाया है। इसी सोच के तहत काम भी हो रहा है। अगले पांच साल में बिहार वासियों के पलायन को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जाएगा। इसके लिए बिहार में ही उद्योग-धंधे स्थापित किए जाएंगे, जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्हें दूसरे प्रदेश नहीं जाना पड़ेगा। नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार? मैथिली ठाकुर, श्रेयसी सिंह से विजय सिन्हा तक कई नाम चर्चा में,बोले नीतीश, आपलोग पीएम नरेंद्र मोदी को नमन करिए, सम्राट ने सीएम से कहा आपके मार्गदर्शन के बिना बिहार नहीं चल पाएगा ।मौके पर ऊर्जा व वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिजय चौधरी, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा रामविलास कामत, त्रिवेणीगंज सोनम रानी सरदार, विधायक सतीश कुमार साह, जदयू जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र ऋषिदेव, सीताराम चौधरी, जगन्नाथ कामत, निशांत बोथरा, देवनारायण साह, लोजपा जिला अध्यक्ष गौतम शेखर समेत अन्य मौजूद रहे।वहीं लोगों में तरह तरह की चर्चा करते दिखे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें