जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार
पी पी एम स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ जिसका उद्घाटन स्कूल की निर्देशिका डॉक्टर इंदु कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन उपरांत उन्होंने अपने संबोधन में खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की अनुशासित समाज के निर्माण में खेल की अहम भूमिका है खेल से न केवल शारीरिक विकास होता बल्कि मानसिक मजबूती भी मिलती है । खेल से बच्चों में एकता का भी विकास होता है। हार से भी सीखने का मौका मिलता है खेलने की प्रवृत्ति हमें जीवन में प्रतिस्पर्धा की सीख देता है ,और सफलता के लिए सतत उद्यम करने की प्रेरणा देता है इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य सुदर्शन शर्मा ने खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताया और अभिभावक को से बच्चों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। इस खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर ,200 मीटर और 400 मीटर दौड़ ,स्पून रेस ,लॉन्ग जंप ,हाई जंप ,कबड्डी बैडमिंटन आदि खेल शामिल है। इस अवसर पर स्कूल के मोहम्द सेराजुद्दीन उर्फ सलिक,वाइस प्रिंसिपल नंदकिशोर शर्मा, शिक्षक मनोज कुमार पाठक अमित कुमार सिंह ,जयप्रकाश कुमार प्रतिमा शर्मा, अमृत कुमारी आदि कई अन्य शिक्षक उपस्थित थे


