40.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव व समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने नाई जन जागरण रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश भ्रमण के लिए किया रवाना

*जन नायक कर्पूरी ठाकुर संघर्षशील जीवन की चर्चा की जाए तो पत्थर भी आंसू गिराने लगेंगे – पूर्व मंत्री देवेंद्र प्र यादव*

*बिहार के विकास के लिए शिक्षा आवश्यक, बिहार के विकास में कर्पूरी ठाकुर का अहम योगदान रहा – मंत्री मदन सहनी*

*नाई जन जागरण रथ यात्रा पूरे बिहार का भ्रमण कर कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेगी – संजय कुमार ठाकुर*

*नाई समाज की एकता व संगठित होने के उद्देश्य से किया जा रहा कर्पूरी जन्म शताब्दी समारोह- अमरेश कुमार ठाकुर*

*1 फ़रवरी 24 को रविंद्र भवन ,पटना में ऐतिहासिक होगी कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह – अजय भूषण दिवाकर*

जगदूत न्यूज पटना बिहार से सनोबर खान कि रिपोर्ट पटना। भारतीय नाई समाज द्वारा 1 फ़रवरी 24 को पटना में आहूत राज्य स्तरीय जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शाताब्दी समारोह सह नाई सम्मान सम्मेलन समारोह आयोजन पूर्व 26 दिसम्बर मंगलवार को से नाई जन जागरण रथ यात्रा कर्पूरी स्मृति संग्रहालय पटना से पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्र यादव, बिहार समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी व अतिपिछड़ा आयोग अध्यक्ष बिहार सरकार प्रो. नवीन आर्या द्वारा संयुक्त रूप से भारतीय नाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश कुमार ठाकुर व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार ठाकुर,अति पिछड़ा आयोग सदस्य बिहार सरकार तारकेश्वर ठाकुर व अरविन्द निषाद ,पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार संयुक्त निदेशक डा. गोपाल शर्मा, अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भोला प्रसाद के उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर के अध्यक्षता में द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा यदि जन नायक कर्पूरी ठाकुर के संघर्षशील जीवन पर चर्चा की जाए तो पत्थर की आंसू गिराने लगेंगे। महान समाजवादी नेता ने कर्पूरी ठाकुर जी ने कहा है जब समाज के क्षेत्र व राजनीति में रास्ता न मिले जनता के बीच जाए तभी आप अच्छे समाजसेवी व राजनीतिक बन सकते है ।

कार्यक्रम में मंत्री मदन सहनी ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति भी समाज के विकास की भावना से किये। वे जाति के नही बल्कि सभी जातियों के लिए कार्य किये। उन्होने बिहार के विकास के लिए कई ठोस कदम उठाकर प्रदेश का नाम देश में ही नही विदेशो तक पहुचाने का कार्य किये। इसलिए उन्हे जन जन के नेता जन नायक कहा जाता है । उनका सपना था हमारा बिहार शिक्षा में आगे बढ़े इसलिए सम्मेलन के माध्यम से सभी जाति से अपील करते है शिक्षा को प्रार्थमिकता दे।

अति पिछड़ा आयोग अध्यक्ष प्रो नवीन आर्या ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर अति पिछड़ा समाज के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये। इस जन जागरण रथ यात्रा के माध्यम से समस्त अतिपिछड़ा समाज से अपील है वे सभी एकता का परिचय दे व अतिपिछड़ा समाज के विकास में अपनी योगदान दे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश कुमार ठाकुर ने कहा जन नायक कर्पूरी ठाकुर अपने राजनीति जीवन में पिछड़ा व अति पिछड़ा समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये । इसलिए प्रति वर्ष उनका जयंती हर दल व संगठन के द्वारा मनाया जाता है । वर्तमान में नाई समाज की राजनीति व आर्थिक स्थिति काफी निम्न है इसलिए कर्पूरी ठाकुर जी के 100 वीं जयंती पर भारतीय नाई समाज द्वारा नाई समाज की एकता के लिए जन्म शताब्दी समारोह सह नाई सम्मेलन का आयोजन राज्य स्तर पर किया जा रहा है ।

कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार ठाकुर ने कहा जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी से पखवाड़ा के रूप में जयंती मनाई जाती है। इस जयंती के बहाने बिहार के लगभग सभी दल कर्पूरी ठाकुर की विरासत का दावा करते हैं. कपूरी ठाकुर बिहार की राजनीति में गरीबों और दबे-कुचले वर्ग की आवाज बनकर उभरे थे। ऐसे महान महापुरुष की जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम आयोजन के लिए पटना से नाई जन जागरण रथ यात्रा निकाली जा रही है जो पूरे बिहार का भर्मण कर मुख्य समारोह में भाग लेगी।

प्रदेश अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर के 100 वीं जयंती को जन्म शताब्दी के रूप में मनाने व नाई समाज के सम्मान के लिए 1 फ़रवरी को रविंद्र भवन पटना में होगा जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम सह नाई सम्मान सम्मेलन समारोह । कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से नाई जन जागरण रथ यात्रा निकाली जा रही है जो पूरे बिहार में सभी जिलों में जिला कमिटी के नेतृत्व में भ्रमण करेगी।

मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक ब्रह्मदेव ठाकुर,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर राजन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजू ठाकुर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बैधनाथ ठाकुर, उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन प्रदेश अध्यक्ष देव किशुन ठाकुर, कार्यक्रम सह संयोजक आदित्य ठाकुर, सत्यदेव ठाकुर, उर्मीला ठाकुर, भारतीय नाई समाज प्रदेश सचिव नंदकिशोर ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष रंजन ठाकुर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार, आई टी सेल नितेश शर्मा, पूर्णिया प्रमंडल अध्यक्ष प्रो पवन ठाकुर, मगध प्रमंडल अध्यक्ष महेश ठाकुर, खगड़िया जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर, नरेश ठाकुर, राजेश कुमार, समस्तीपुर प्रो बनारसी ठाकुर, पटना ट्रेड यूनियन कृष्णा ठाकुर, दरभंगा जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक ठाकुर ,दिनेश ठाकुर, बेगूसराय रामेश्वर ठाकुर, नालंदा से रंजीत ठाकुर ,गया परमेंद्र ठाकुर, समस्तीपुर से रामशरण ठाकुर, वैशाली से महेश ठाकुर ,गया से मिथिलेश ठाकुर ,कटिहार राजेंद्र ठाकुर,अररिया वीणा ठाकुर, पूर्णिया जितेंद्र ठाकुर,हिटलर ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें