26.9 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का लिया जायजा

*पासपोर्ट बनाकर रखना हर इंसान के लिए जरुरी -डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन*

*वर्ष 2024 में 15 मई तक कुल 522 पासपोर्ट लोगों ने बनवाया, खगड़िया पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र में

JNA/S.K.Verma*

खगड़िया। पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने ज़िला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर अहाते में बने पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित मीडिया को संबोधित करते हुए चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा वर्ष 2019 में खगड़िया में पासपोर्ट सेवा केन्द्र की स्थापना भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा किया गया। विगत 25 फरवरी 2019 को स्थापित पासपोर्ट सेवा केन्द्र में प्रथम पासपोर्ट बनाने का सौभाग्य मुझे मिला, और उद्घाटन हुआ था। उद्घाटन के दिन मात्र छः व्यक्ति ही पासपोर्ट बनाए थे। वर्ष 2024 में जनवरी में 84, फ़रवरी में 134, मार्च में 97, अप्रैल में 149 तथा मई महीने में 15 मई तक कुल 58 इस प्रकार वर्ष 2024 में 15 मई तक कुल 522 पासपोर्ट लोगों ने बनवाया। आगे डॉ वर्मा ने कहा स्थापना काल 2019 से अबतक लगभग 6529 पासपोर्ट बन चुका है, जिसमें वर्ष 2023 में अन्य वर्षों की तुलना में सबसे अधिक 2063 पासपोर्ट बना था। पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया एवं लगने वाले चार्ज के बारे में मीडिया द्वारा पूछने पर डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा प्रक्रिया बिल्कुल आसान है इच्छुक व्यक्ति घर बैठे ऑन लाइन आवेदन करें। रजिस्ट्रेशन करते ही आपको किस तिथि को कितना बजे पासपोर्ट सेवा केन्द्र में जाना है आपको जानकारी मिल जायेगी। निर्धारित तिथि को निर्धारित समय पर जाएं। सर्टिफिकेट की जांच एवं फोटोग्राफी होगी। बस, पुलिस वेरिफिकेशन होने के बाद आपके घर पर पासपोर्ट बनकर निबंधित डाक से पहुंच जायेगा। पासपोर्ट बनाने का सरकारी शुल्क है – समान्य व्यक्ति हेतु 36 पेज वाला पासपोर्ट के लिए ₹ 1500/- एक हजार पांच सौ रुपए, 60 पेज वाला पासपोर्ट के लिए ₹ 2000/- दो हज़ार रुपए, वरीय नागरिक के लिए छूट सहित मात्र ₹ 1300 /- एक हज़ार तीन सौ रुपए। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट बनाने का शुल्क है मात्र ₹ 900 /- रुपए। आगे डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा दसवीं या इससे कम पढ़े लिखे लोगों को अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड के साथ पासपोर्ट केन्द्र जाना होगा, ऐसे लोगों को ई सी आर पासपोर्ट मिलेगा। जबकि दसवीं से ज्यादा पढ़े लिखे लोगों को आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ साथ शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र भी साथ पासपोर्ट केन्द्र में ले जाना होगा, ऐसे लोगों को नॉन ई सी आर पासपोर्ट मिलेगा। पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा वैश्वीकरण युग में हर इंसान को पासपोर्ट अवश्य बनवा कर रखना चाहिए क्यों कि कब, किस इंसान को विदेश जाना पड़ जाय। उक्त अवसर पर पासपोर्ट कर्मी अनिल कुमार भी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें