25.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

सीजीएम एवं एसीजीएम को प्रोन्नति, स्थानांतरण होने पर दिया गया भव्य विदाई 

जगदूत न्यूज  जहानाबाद नेटवर्क

जहानाबाद व्यवहार न्यायालय जहानाबाद के सीजीएम विकास झा एवं एसीजीएम प्रथम अमरजीत कुमार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश में प्रोन्नति एवं दूसरे जिले में स्थानांतरण होने पर जिला विधिज्ञ संघ के द्वारा पुस्तकालय सभागार में समारोह का आयोजन कर दोनों न्यायिक पदाधिकारीके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं के साथ पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर भव्य विदाई दिया गया ! विदाई समारोह में उपस्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय जावेद अहमद खान के अलावे जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गिरजानंदन प्रसाद के द्वारा समारोह को संबोधित करते हुए दोनों न्यायिक पदाधिकारी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश में प्रोन्नति मिलने पर उनको शुभकामनाएं दिया गया ! सीजीएम ने बताया कि जब तक मैं यहां वर्क किया यहां के अधिवक्ताओं से मुझे काफी सहयोग मिला, वही एसीजीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि यहां ड्यूटी करने में बहुत आनंद आया है ! समारोह में उपस्थित अध्यक्ष के अलावे वरिष्ठ अधिवक्ता किशोरी लाल सिंह, गफ्फार खान, नूनू कुमार, बिंदुभूषण प्रसाद, राजेश कुमार, रजनीश कुमार, राधा कृष्ण राकेश, शारदानंद प्रसाद, विमलेश कुमार,अजीत कुमार, रामबिंदु प्रसाद, समेत सैकड़ो अधिवक्ताओं ने फूल माला पहना कर दोनों न्यायिक पदाधिकारी को भव्य विदाई दिया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें