जेएनए/कौशल कुमार पत्रकार नगर,खगड़िया, 29 मार्च: खगड़िया जिला शतरंज संघ के सचिव विप्लव रंधीर ने जानकारी दी कि पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम, कंकड़बाग में 25 से 29 मार्च तक आयोजित बिहार ओपन रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट में खगड़िया जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।इस प्रतियोगिता में खगड़िया जिला शतरंज संघ के संयुक्त सचिव एवं Lasker Chess Club के कोच अभिषेक राज ने Unrated Category में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें ₹25,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।टूर्नामेंट में कुल 630 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें लगभग 320 अनरेटेड खिलाड़ी शामिल थे। इस प्रतियोगिता में भारत के साथ-साथ रूस, ज़िम्बाब्वे और नेपाल के खिलाड़ी भी शामिल हुए, जिससे मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहा। इस अवसर पर खगड़िया जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष रणजीत कांत वर्मा ने अभिषेक राज को बधाई दी। वहीं संघ के सचिव विप्लव रंधीर ने शुभकामनाएँ दीं। उपाध्यक्ष प्रद्युम्न, मनीष कुमार सिंह, कुमार रंजन पप्पू, राजकुमार, चन्दन कुमार, सोनल महतो, संजय कुमार गुप्ता, नविन गोयनका, गुलशन कुमार सहित सभी सदस्यों एवं जिला के तमाम खेल प्रेमियों ने ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं। इसी टूर्नामेंट में खगड़िया के अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया, शुभम कुमार ने Best Bihar Category में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए उन्हें ₹10,000 का पुरस्कार दिया गया। अनि परमार ने अपने पहले बड़े टूर्नामेंट में 4 रेटेड खिलाड़ियों को पराजित किया।आदित्य वर्धन ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।कई खिलाड़ियों ने 5-5 अंक अर्जित किए, जो सराहनीय है।कोच गुलशन कुमार खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी उत्साहित हैं और सभी को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर खिलाड़ियों को बिहार के खेल मंत्री द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, वहीं शिक्षा मंत्री ने भी इस उपलब्धि की सराहना की।


