25.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में फाइलेरिया मरीजों के लिए एमएमडीपी किट वितरण किया

JNA/नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर फाइलेरिया एक ऐसी बीमारी है जिसका समय पर इलाज नहीं होने से लोग दिव्यांग बन सकते हैं। इसलिए फाइलेरिया को मिटाने के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास जारी है। यह बातें शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में फाइलेरिया मरीजों के लिए एमएमडीपी किट वितरण के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने कही। मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नाइट ब्लड सर्वे के माध्यम से फाइलेरिया के संदिग्ध मरीजों की पहचान की जा रही है। वहीं फाइलेरिया से संक्रमित मरीजों के लिए निःशुल्क उपचार की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान एक दर्जन से अधिक फाइलेरिया के मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया गया। इस किट में मग, तौलिया, साबुन, गरमपट्टी आदि जरूरी चीजों के अलावा दवा भी उपलब्ध है। इस किट की मदद से साफ-सफाई कर संक्रमण से बचा जा सकता है। उक्त कार्यक्रम तीन माह तक चलेगा। इस मौके पर बीएचएम अशोक यादव, बीसीएम दीपक कुमार, कालाजार सुपरवाइजर रघुनायक कुमार सौरभ कुमार,वरीय लिपिक त्रिपुरा कुमार समेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें