25.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

प्रशांत किशोर 13 जुलाई को बेलदौर गांधी इंटर विद्यालय पहुंचेंगे

JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर प्रशांत किशोर 13 जुलाई को बेलदौर गांधी इंटर विद्यालय पहुंचेंगे। जहां प्रस्तावित बिहार बदलाव सभा को संबोधित करेंगे इसकी तैयारी जोर-जोर से जारी है आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल के साथ-साथ जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जा रहा है। वही जन स्वराज नेता डॉ नितीश कुमार ने बताया बिहार बदलाव सभा सिर्फ एक सभा नहीं है, बल्कि बिहार के भविष्य के साथ-साथ बेलदौर विधानसभा के भविष्य पर मंथन किया जाएगा। इसके सफलता को लेकर वह शनिवार को गांव जाकर लोगों से बिहार बदलाव सभा में भाग लेने की अपील कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा बिहार बदलाव सभा बेलदौर में ऐतिहासिक होगी। उक्त सभा में अंगिका लोकगीत के मशहूर गायक सुनील छैला बिहारी भी रोड शो गांव गांव में चल रहा है। मौके पर जिला प्रभारी रामकृष्ण सिंह, जिला अध्यक्ष विनय कुमार वरुण, जिला अभियान समिति संयोजक गजेंद्र सिंह, जिला महासचिव पंकज सिंह, महिला जिला अध्यक्ष काजल कुमारी, राजकोट कमिटी बिहार जनार्दन सिंह, अनुमंडल अध्यक्ष अमर कुमार रजक, अनुमंडल महासचिव मुकेश कुमार सुमन समेत दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विभिन्न गांव पहुंचकर ग्रामीणों को जागरुक कर रहे हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें