38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का होगा भव्य आयोजन, हंसोड़ आंदोलन का होगा आगाज

*2 मार्च को नेशनल हाई स्कूल के परिसर में 50वां वर्ष पर गोल्डन जुबली मनाया जाएगा*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवियों स्वयंसेवियो का संयुक्त बैठक मछली भवन परिसर में हुआ जिसकी अध्यक्षता महामूर्ख सम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष अरुण वर्मा ने किया।
बैठक का सफल संचालन फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया। बैठक में स्वास्थ्य बचाओ, जीवन बचाओ, तनाव मिटाओ, बीमारी भगाओ, महामूर्ख बनाओ, देश बचाओ, हंसोड़ आंदोलन तेज करो, नारों के साथ बैठक की शुरुआत हुई। बैठक में सम्मेलन का ऐतिहासिक सफलता हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा कर कई निर्णय लिया गया।
बैठक में झांकी निकालने स्मारिका प्रकाशन करने, कवि गोष्ठी करने, रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने, एकांकी नाटक, भगैत, बिरहा, चैता, प्राती, झूमर, सामा चकेवा, जट जट्टिन, पारंपरिक लोक गीत संगीत नृत्य आर्केस्ट्रा रिकॉर्डिंग डांस का आयोजन कर कला संस्कृति का जलवा बिखेड़ने का निर्णय लिया गया।
पत्रकार अरुण वर्मा ने कहा कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी बेहतरीन कार्यक्रम का आयोजन कर महामुर्ख सम्मेलन सफलता पूर्वक 50वां वर्ष का सफर पूरा करेगा।
कार्यक्रम में कलाकार कवि लेखक पत्रकार विद्वान समाजसेवी प्रशासन प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि कार्यक्रम अनोखा अनूठा अद्भुत उत्कृष्ट उम्दा उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक प्रस्तुति होगा जो तनाव व बीमारी से मुक्ति हेतु हंसोड़ आंदोलन के रूप में जीवन एवं स्वास्थ्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। महामूर्ख सम्मेलन का ऐतिहासिक सफरनामा फरकिया बिहार एवं देश स्तर पर गौरवपूर्ण कार्यक्रम है जिसे स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। कार्यक्रम में डॉक्टर रविंद्र कुमार पंकज मिश्रा गुड्डू ठाकुर दिनेश यादव रंजीत यादव हरि बल्लभ पासवान सरजीत कुमार शुभम कुमार आर्यन कुमार प्रताप राज गुड्डू संजय कर्ण आदि ने तन मन धन से सहयोग करने एवं कार्यक्रम को सफल करने का संकल्प को दोहराया। समाजसेवियों ने कहा कि आर्थिक संकट के बावजूद कार्यक्रम का सफल संयोजन होता है जो मिसाल के रूप में है। प्रशासन सरकार जनप्रतिनिधि के उदासीनता के कारण जो मुकाम मिलना चाहिए वह नहीं हो पाया है। किरण देव यादव सहित समाजसेवियों ने एक स्वर में कहा कि महामूर्ख सम्मेलन जैसी सांस्कृतिक धरोहर को विकसित समृद्ध संवर्धन संरक्षण करने की जरूरत है ताकि सुनहरे इतिहास के पन्नों में शान से लिखा जा सके। चुकी कार्यक्रम का मुख्य संदेश आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द एवं इंद्रधनुषी तहजीब कायम रखना लक्ष्य है।
अरुण वर्मा ने सभी लोगों से आपसी गिला शिकवा भूला कर कार्यक्रम में अधिक संख्या में भागीदारी हेतु अपील आमंत्रित किया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें