38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

छात्र एंव छात्राओ को नशा मुक्त भारत की ओर से पाठ्य सामाग्री दिया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया भव्य, सुन्दर, सुरक्षित और नशा मुक्त होली पर बीचार गोष्ठी। होली के नाम पर मादक पदार्थ का सेवन करना गलत परंपरा हैं , इससे परिवार और समाज में गलत संदेश जाता है। उक्त बातें आज अलौली प्रखंड के सोनमनखी मध्य विद्यालय में नशा मुक्त भारत के बैनर तलें संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत ने भव्य, सुन्दर, सुरक्षित और नशा मुक्त होली के बीचार गोष्ठी में कहा। यह बिचार गोष्ठी नशा मुक्त भारत के बैनर तले विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच नशा मुक्ति जन जागरण के लिए किया गया था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल पंडित और नशा मुक्त भारत के सक्रिय सदस्य अवधेश कुमार ने विस्तार पूर्वक छात्र एंव छात्राओ को नशा मुक्त रहने के फायदे बताए । बिचार गोष्ठी में शामिल सभी छात्र एंव छात्राओ को नशा मुक्त भारत की ओर से पाठ्य सामाग्री दिया गया। नशा मुक्त होली पर बिचार रखने बाले छात्र अनमोल कुमार, फुलबर कुमार, परमजीत कुमार, विभिषन कुमार, मानव कुमार, आंनदराज कुमार छात्राएं संगीता, रूपम, चंचल, आस्था रानी, खुशी, आंचल और सालनी कुमारी ने नशा मुक्त होली मनाना को एक अच्छा कदम बताया। मौके पर विद्यालय के दर्जनों छात्र मोजुद थें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें