40.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

बिहार राज्य महिला समाज खगड़िया जिला परिषद का पांचवा सम्मेलन योगेंद्र भवन खगड़िया में बहन नीलू कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चिप प्रभु जी खगड़िया बिहार राज्य महिला समाज खगड़िया जिला परिषद का पांचवा सम्मेलन योगेंद्र भवन खगड़िया में बहन नीलू कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । सम्मेलन को संबोधित करते बिहार राज्य महिला समाज के महासचिव बहन राजश्री किरण ने कहीं देश एवं दुनिया में महिलाओं की आधी आबादी रहने के बावजूद समाज में महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति अच्छी नहीं है। महिलाओं को गांव समाज में सम्मानजनक मान सम्मान नहीं दिया जा रहा है।परिवार से लेकर गांव समाज में महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता हैl महिलाओं को समान काम के लिए समान मजदूरी नहीं दिया जाता है मोदी सरकार में महंगाई की मार सबसे ज्यादा महिलाओं को झेलना पड़ता है महिलाओं का यौन शोषण एवं बलात्कार के बाद हत्या कर दी जा रही है। भ्रष्टाचार एवं दोस पूर्ण न्याय व्यवस्था के कारण बलात्कारी को बचा लिया जाता है। केंद्र सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा ढकोसला साबित हो रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण मणिपुर में महिलाओं के साथ सरेआम दिन में नंगा करके घुमाया गया एवं सामूहिक बलात्कार किया गया जबकि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है । महिलाओं पर हो रहेअत्याचार के खिलाफ बिहार महिला समाज के संगठन को मजबूत बनाकर आंदोलन चलाने की जरूरत है। सम्मेलन को बिहार महिला समाज राज् नेत्री मुखिया बहन ललिता कुमारी ने कहा बिहार में महिलाओं को सरकारी नौकरी में बिहार सरकार द्वारा 50% आरक्षण दिया गया है लेकिन कम शिक्षित रहने के कारण समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रही है। एमपी और एमएलए के चुनाव में 33% आरक्षण की लड़ाई अखिल भारतीय महिला समाज एवं बिहार राज्य महिला समाज मिलकर बरसों से लड़ रही है महिला समाज के आंदोलन के दबाव में आकर केंद्र सरकार के द्वारा 33% आरक्षण की घोषणा पिछले दिनों लोकसभा में किया गया है। यह महिला समाज के आंदोलन की जीत है। तमाम महिलाओं को संगठित और एकताबाद होकर महिला समाज के संगठन को मजबूत बनाकर अपनी हक और अधिकार की लड़ाई के लिए आगे बढ़ना होगा। सम्मेलन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के खगड़िया जिला सचिव कामरेड प्रभाकर प्रसाद सिंह ने संबोधित करते हुए महिला बहन को संगठित होकर अपने अधिकार के लिए आंदोलन करने का आह्वान किया एवं सम्मेलन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की खगड़िया जिला परिषद की ओर से अभिनंदन किया। सम्मेलन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड प्रभा शंकर सिंह सहायक जिला सचिव कामरेड पुनीत मुखिया अंचल मंत्री कैलाश पासवान एवं अनिल कुमार सिंह सम्मेलन का अभिनंदन किया। सर्व समिति से 25 सदस्य की बिहार महिला समाज खगड़िया जिला परिषद का चुनाव किया गयाl एवं पदाधिकारी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। अध्यक्ष नीलू कुमारी उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, मीरा देवी जिला सचिव माला देवी, सहसचिव सबीना खातून, जगतारण देवी ,कोषाध्यक्ष रिंकी देवी चुनी गई।
सम्मेलन के अवसर पर झंडा तोलन महासचिव राजश्री किरण के द्वारा किया गया। सम्मेलन के अवसर पर खगड़िया जिला में बिहार महिला समाज का 11000 सदस्य बनाए गए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें