*17 फ़रवरी को पटना प्रदेश कार्यालय में मनाई जाएगी नाई समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर पुण्यतिथि कार्यक्रम – पाण्डव कुमार*
*17 फ़रवरी को सभी प्रदेश,जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर मनाई जाए भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर पुण्यतिथि समारोह- राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश कुमार ठाकुर*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से पी के ठाकुर कि रिपोर्ट खगड़िया भारतीय नाई समाज द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर पुण्यतिथि कार्यक्रम सभी जिलों में मनाई जाएगी। प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह जिला सचिव पाण्डव कुमार ने बताया कि जिला कमिटी द्वारा 17 फ़रवरी को जिले में भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर पुण्यतिथि समारोह जिला उपाध्यक्ष रामजी ठाकुर के आवास मथुरापुर में जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर के अध्यक्षता में व प्रदेश स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर के अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय, खगौल पटना में मनाई जाएगी।
जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर ,कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर, युवा अध्यक्ष राकेश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के पुण्यतिथि कार्यक्रम में जिला कमिटी के समस्त पदाधिकारी, सदस्य सहित जिले के समस्त नाई समाज से जिला स्तरीय पुण्यतिथि कार्यक्रम में व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बैधनाथ ठाकुर,प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर , प्रदेश सचिव नंदकिशोर ठाकुर ने प्रदेश कमिटी के समस्त पदाधिकारी, सदस्य व समस्त नाई समाज से उपस्थित होने व कार्यक्रम सफल बनाए में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।
वही भारतीय नाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश कुमार ठाकुर ने देश के समस्त नाई समाज से अपील करते हुए कहा की बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने मुख्यमंत्री शाषण काल में प्रदेश की राजनीति,सामाजिक व आर्थिक स्थिति की दशा व दिशा बदलने मे अहम भूमिका निभाए थे। वे राजीनीति भी समाजिक दृष्टि से किये थे ऐसे महापुरुष की जयंती व पुण्यतिथि हम सभी हर वर्ष मनाते आए है । 24 जनवरी से कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन सभी संगठनों द्वारा सभी प्रदेश,जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर मनाया गया अब 17 फ़रवरी को सभी संगठनों से अपील है की उनकी पुण्यतिथि सभी प्रदेश, जिला , प्रखंड व पंचायत स्तर पर मनाया जाए और उनके कार्य व विचार को समाज में प्रदर्शित करते हुए नाई समाज के मांग को भी रखने का कार्य किया जाए।
पाण्डव कुमार
जिला सचिव सह प्रांतीय मीडिया प्रभारी
भारतीय नाई समाज, खगड़िया ,बिहार


