40.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

मानसी छात्र आयुष और आंनद को किया गया सम्मानित

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया मानसी छात्र आयुष और आंनद को किया गया सम्मानित। नशा मुक्त भारत के प्रधान कार्यालय खुटिया मानसी में आज दो प्रतिभावान छात्र आयुष कुमार इन्टर सांइस 466 नम्बर खुटिया निवासी और आंनद कुमार मैट्रिक 449 नम्बर चकहुसैनी मानसी निवासी को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार रोशन और नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत कि ओर से यह संयुक्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वैश्य सेवा संघ के अध्यक्ष डाक्टर मुकेश कुमार पप्पु विशिष्ट अतिथि शतरंज अकादमी के संयुक्त सचिव अमित कुमार के द्वारा दोनों छात्रों को अंग वस्त्र, पुष्प माला, मैडल, प्रतिभा सम्मान पत्र, शतरंज अकादमी का प्रतीक चिह्न, पाठ्य सामग्री और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डाक्टर मुकेश कुमार पप्पु ने कहा कि शिक्षा और सेवा ही एक ऐसा माध्यम है कि इस रास्ते पर चलकर आप जग को जीत सकतें हैं। ज्ञात हो कि आयुष कुमार शतरंज के एक अच्छे खिलाड़ी है और इन्टर में गणित विषय में सौ (100) में सौ नम्बर आया है। मौके पर मौजूद नशा मुक्त भारत की संस्थापक सदस्य कुमारी रेणु , अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी केशव कुमार यशवंत, शिक्षक मुरलीधर साह, आयुष कुमार के पिता अनुज कुमार और दादा सहित शिक्षा प्रेमी बादल कुमार, निखिल तिवारी , प्रियांशु राज, दानवीर भारती, दुर्गेश सिंह, माधव कुमार यशवंत नें बधाई संदेश दिया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें