जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी, खगड़िया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मानसी पीएचसी से सेवानिवृत हुए एएनएम सुधा सिंह के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। विदाई समारोह की अध्यक्षता डॉ. आईशा प्रवीण व संचालन पत्रकार सिकंदर आजाद वक़्त ने किया। सेवानिवृत एएनएम सुधा सिंह को डॉ. आयशा प्रवीण तथा सभी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अंग वस्त्र, बुके व गिफ्ट देकर सम्मानित करते हुए विदाई दी गई।

सेवानिवृत हुए सुधा सिंह ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवा के रूप में हमेशा वे निष्ठा पूर्वक दायित्वों का निर्वहन किए। आज जो ये सम्मान उन्हें दिया जा रहा है उसे आजीवन याद रखेंगी। वहीं डॉ. आईशा प्रवीण ने कहा कि सेवा में आना-जाना एक प्रक्रिया है। इससे हर व्यक्ति को समय पर गुजरना है। सुधा सिंह एक ऊर्जावान महिला रही है। इनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहा है। इनके सेवाकाल में अपने क्षेत्र के हर छोटी से छोटी गतिविधि पर ध्यान रखते हुये कार्यों को काफी तत्परता और जिम्मेदारी से निभाया है।
वही उपस्थित समस्त स्वास्थ्यकर्मी ने एएनएम सुधा सिंह के कार्य कि काफी प्रसंसा करते हुए नम आँखो से उन्हें विदाई देते हुए कहा इनके जैसे मिलनसार व कार्य के प्रति ईमानदारी शायद ही देखने को मिलती है। इन्होने हर वक़्त अपने कार्य को कर्तव्य समझकर कि वो दूसरे स्वास्थ्यकर्मी की मदद भी करते नजर आती थी। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के समस्त स्वास्थ्यकर्मी उपहार प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ व भविष्य की कामना की गई। मौके पर लिपिक विभाष कुमार, वरिय यक्ष्मा प्रवेक्षक विश्वजीत कुमार, एलटी मनोज कुमार, सीएचओ रविशंकर कुमार, एएनएम किरण कुमारी, एकता कुमारी, पत्रकार जितेंद्र कुमार बबलू, प्रभु जी,भारतीय नाई समाज के मिडिया प्रभारी पाण्डव कुमार, एएनएम सुधा सिंह के परिवार से पति सच्चिदानंद सिंह, उनके पुत्र राहुल कुमार, कुणाल कुमार सहित देवर संहौली पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रजनीश सिंह, स्वास्थ्यकर्मी ओम प्रकाश यादव, गुलशन सोनी, अवनीश कुमार, राम कुमार, कमलकिशोर, गोपाल कुमार, मुकेश कुमार, सरिता कुमारी, रेनू कुमारी, संयुक्ता कुमारी, वीणा देवी, शुशीला देवी, विभा देवी आदि दर्जनों आशा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।



