जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में 40 सीआरपीएफ शहीद जवानों के प्रति पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।जबकि सरस्वती मां के पूजा के बाद स्काउट- गाइड से संवाद करते हुए जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार ने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व भारतीय जन जीवन को श्रद्धा एवं विद्या के प्रति प्रेरित करता है, इस दिन प्रकृति, पशु, पक्षी तक उल्लास से भर जाते हैं, मां शारदे की आराधना कर युवा, छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न शैक्षणिक संगठनों में विद्या की कामना की जाती है, जबकि पुलवामा की घटना 14/02/ 2019 में हुआ था, जिसमें 40 सीआरपीएफ के जवान वीरगति को प्राप्त किए थे,जिन्हें आज शुभम कुमार, मनोनीत सहायक जिला संगठन आयुक्त, कंपनी कमांडर खुशी कुमारी, गाइड तन्नू वर्मा, अनिशा, मुस्कान , तनी और अनु कुमारी ने नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किए।