34.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर स्टडी कोचिंग सेंटर के संचालक रमेश कुमार कुशवाहा के द्वारा के काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती (शिक्षक दिवस) के शुभ अवसर पर स्टडी कोचिंग सेंटर बड़ी चक के संचालक रमेश कुमार कुशवाहा के द्वारा के काटकर बड़े ही धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया संस्कृति कार्यक्रम के साथ-साथ सोशल मीडिया के बढ़ते हुए लोकप्रियता के कारण होने वाले भविष्य में अच्छा खराब घटनाक्रम का मंचन कोचिंग के बच्चों के द्वारा किया गया इस दौरान मैट्रिक में 400+ अंकों से उत्तीर्ण हुए छात्र एवं छात्रों को रेंजर साइकिल साहित्य अन्य उपहार कोचिंग के संचालक रमेश कुमार कुशवाहा के द्वारा बुलाए गए अतिथियों के हाथों से वितरण करवाया गया इस दौरान राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह युवा प्रदेश महासचिव रविश अन्ना ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है। जीवन में माता-पिता का स्थान कभी कोई नहीं ले सकता, क्योंकि वे ही हमें इस रंगीन खूबसूरत दुनिया में लाते हैं। कहा जाता है कि जीवन के सबसे पहले गुरु हमारे माता-पिता होते हैं। भारत में प्राचीन समय से ही गुरु व शिक्षक परंपरा चली आ रही है, लेकिन जीने का असली सलीका हमें शिक्षक ही सिखाते हैं। सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 18 बड़ी चक के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि एम कुमार सिंह युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष गोगरी विनय सिंह रोशन, रालोजद के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविश अन्ना, विजेंद्र सिंह, शैलेश सिंह, अजय कुमार मनजीत कुमार ,मनोरंजन कुमार, अर्जुन कुमार मिथुन कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें