34.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

सैदपुर में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का उद्घाटन किया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नंदलाल दास एवं मानसी प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि श्री सुशांत कुमार यादव ने संयुक्त रूप से हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पूर्वी सैदपुर का उद्घाटन किया।, वही हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सैदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रवि शंकर कुमार ने ग्राम पंचायत राज सैदपुर के मुखिया श्री विजेंद्र प्रसाद यादव एवं प्रमुख प्रतिनिधि सुशांत यादव का धन्यवाद ज्ञापन किया। जिनके कथक प्रयास से हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पूर्वी सैदपुर को भवन की जरूरत पूरी हुई। ग्राम पंचायत राज सैदपुर के मुखिया श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पूर्वी सैदपुर को कभी भी किसी भी वक्त यदि हम लोगों की जरूरत पड़ती है। तो हम लोग हर संभव मदद करने की करने के लिए तैयार हैं और उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मी से निवेदन किया आप लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुदृढ़ हा तरीके से करें जिससे कि यहां के ग्रामीणों का स्वास्थ्य संबंधित परेशानी दूर हो सके। वहां पर उपस्थित मानसिक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नंदलाल दास ने कहा स्वास्थ्य संबंधित सभी कठिनाइयों को दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे और आप सबों की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे कभी भी कोई कठिनाई हो तो आप लोग कब बेहिचक हमसे मिले और अपनी जरूरत को रखें मैं हर संभव प्रयास करो का आप लोगों की स्वास्थ्य संबंधित ज़रूरतें पूरा कर सकूं। उद्घाटन में ग्राम पंचायत राज सैदपुर के सरपंच प्रतिनिधि सोगारथ प्रसाद यादव , वार्ड सदस्य कंचन देवी, शर्मा, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक नीतीश कुमार, बीसीएम नीतू कुमारी, गौतम कुमार, ए.एन.एम प्रीति रानी, रिंकू कुमारी, प्रियंका कुमारी, पिंकी कुमारी, कुमारी स्वर्णालता, कंचन कुमारी, इंदु कुमारी,आशा रुबेदा खातून , नीलम देवी, संजुक्ता कुमारी, मीरा देवी, ललिता कुमारी, एवं सैदपुर ग्राम पंचायत सभी ग्राम वासी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें