जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित 20 सूत्री जिला कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने जिले की जमीनी समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सदन के माध्यम से राज्य सरकार और जिला प्रशासन का ध्यान महादलितों के पुनर्वास, अधूरी योजनाओं और जनकल्याण से जुड़ी समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया। शनिवार को जदयू कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए मंडल ने कहा कि सदर अंचल के ओलापुर गंगौर पंचायत स्थित तिरासी गांव के लगभग 200 महादलित वासगीत पर्चाधारी परिवारों के लिए ऊँचे स्थान पर जमीन चिन्हित कर जल्द पुनर्वास की मांग प्रमुखता से की गई।उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित और मंत्रिमंडल से स्वीकृत प्रमुख परियोजनाओं जैसे:बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण,खगड़िया नगर सुरक्षा तटबंध बाइपास रोड,सन्हौली गौशाला स्थित राजेंद्र सरोवर का जीर्णोद्धार,राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड तक सड़क निर्माण,
पूर्वी केबिन ढाला से सन्हौली तक ओवरब्रिज निर्माण जैसी योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग की,इसके साथ ही उन्होंने छिलकौरी में प्राथमिक विद्यालय स्थापना, बरैय +2 विद्यालय में पर्याप्त वर्ग कक्ष निर्माण, मथुरापुर खेल मैदान की घेराबंदी, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, तथा चौथम अंचल के मेदनी नगर गांव में 2022 में मिले वासगीत पर्चा धारियों को मालगुजारी रसीद जारी करने जैसे मुद्दों पर भी प्रशासन से जवाब मांगा,बैठक के दौरान 20 सूत्री समिति के सदस्यों ने गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी सुनंदा कुमारी की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। इस पर जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्यों की प्रगति को दर्शाते हुए शीलापट्ट अनिवार्य रूप से लगाया जाए। बैठक में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, युवा जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, उदय शंकर, कार्यालय प्रभारी राजीव कुमार ठाकुर एवं शनिचर सदा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
20 सूत्री की बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष ने उठाए जिले की ज्वलंत समस्याएं
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


