25.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

खगड़िया में 1 लाख 75 हजार 298 लाभार्थी के खाते में भेजी गई पेंशन की राशि

JNA/अभिषेक राज
पत्रकार नगर, खगड़िया  जिले के एक लाख 75 हजार 298 लाभार्थी के खाते में पेंशन की बढ़ी हुई राशि 11 सौ रुपए प्रति लाभार्थी के दर से खाते में हस्तांतरित की गई। सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए राज्य सरकार द्वारा यह बड़ी सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों के खाते में राशि हस्तांतरित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पेंशनधारियों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि वृद्धजन, विधवाएं और दिव्यांगजन लंबे समय से पेंशन में वृद्धि की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए तीनगुना पेंशन वृद्धि का ऐतिहासिक कार्य किए। मौके पर कई आलाधिकारी व पेंशनधारी मौजुद थे ।जेएनए के अनुसार खगड़िया में प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी 11 जुलाई को खेल भवन में पेंशन योजना के राशि के हस्तांतरण के मुख्य कार्यक्रम में शिरकत किए। मुख्यमंत्री का संबोधन एवं अन्य कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया गया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें