38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

22 सितंबर को सांसद पप्पू यादव का खगड़िया वासी करेगा अभिनंदन

*नगर पंचायत मानसी स्थित मटिहानी में हुआ युवा शक्ति की बैठक*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया: कोई सांसद जिस क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करता है, वह उस क्षेत्र की जनता की जिम्मेदारी लेती है। लेकिन इस हिंदुस्तान राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव हीं में एक सांसद ऐसे हैं जो अपना संसदीय क्षेत्र की जनता की जिम्मेदारी तो लेते ही हैं साथ हीं साथ संपूर्ण बिहार की जनता की जिम्मेदारी बिना जाति धर्म वर्ण और दल का परवाह किए बिना लेता है। चुंकी खगड़िया की जनता के हर आपदा की घड़ी में स्थानीय सांसद के पहले पहुंचकर पीड़ित का आंसू पहुंचने का काम करते हैं, इसलिए इनका अभिनंदन किसी संगठन द्वारा ना होकर खगड़िया जिलावासी द्वारा होगा। उपरोक्त बातें युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने एक बैठक में पप्पू यादव को चाहने वाले साथियों को संबोधित करते हुए कहा। ज्ञात हो कि मानसी के मटिहानी ग्राम में युवा शक्ति के जिला महासचिव अजीत कुमार पप्पू के आवास पर खगड़िया जिला के पप्पूवादियों का एक बैठक किया गया। जिसमें युवा शक्ति सहित पप्पू यादव को चाहने वाले इकट्ठा हुए। जिसकी अध्यक्षता युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव एवं संचालन रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्णियां सांसद राजेश रंजन और पप्पू यादव का खगड़ियावासी के द्वारा अभिनंदन का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा कि देश के महानायक पप्पू यादव का खगड़िया में स्वागत एक नेता के तरह नहीं बल्कि कलयुग के भगवान के रूप में होगा। संचालन करते हुए कृष्णानंद यादव ने कहा कि जिस प्रकार पप्पू यादव हम खगड़ियावासी को दिल से प्यार करते हैं तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि उन महानायक का खगड़िया में स्वागत बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के साथ जाति धर्म के दलदल से निकलकर करना चाहिए, ताकि सेवा और संघर्ष का पाठ देश के अन्य सांसद भी सीख सके। इनका स्वागत समारोह किसी शक्ति प्रदर्शन का नहीं बल्कि सेवा प्रेम भाईचारा का प्रेरणादायक होगा। अवध बिहारी संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को जिंदा रखने वाले नायक के स्वागत में हर शिक्षक समाज को भी रहना चाहिए, क्योंकि यही पप्पू यादव हैं जो लोकसभा में शिक्षक के स्थायीकरण का सवाल उठाकर शिक्षक का मनोबल बनाया था। युवा शक्ति के नेता अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि गरीब से लेकर अमीर, पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी, आशा-ममता, आंगनबाड़ी, सेविका, सहायिका, टोला सेवक किसके लिए पप्पू यादव लाठी नहीं खाए और मुकदमा नहीं झेला है। इसलिए सभी को मिलकर उनका स्वागत करना चाहिए। अपने संबोधन में युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष यादव, युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा, किशोर दास, मध्य बोरने पंचायत के मुखिया शशिभूषण कुमार, पैक्स अध्यक्ष साकेत सिंह बबलू, सुरेश प्रसाद यादव, मदन यादव, गोगरी के उप प्रमुख अशोक पंत ने कहा कि 22 सितंबर का अभिनंदन समारोह पटना से लेकर दिल्ली तक के नेता को सेवादारी समर्पण और त्याग का संदेश देगा। इस बैठक में युवा शक्ति के जिला उपाध्यक्ष लव कुमार उर्फ बड़े यादव, आलम राही, संजय सिंह, जयशंकर सुमन, ग्रीस रंजन, अणु प्रवीण, देवराज आनंद, दारा सिंह, अमृत रंजन, गोपाल कुमार, जवाहर यादव, कवि रंजन यादव, नीरज कुमार यादव, मनीष सम्राट सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें