38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

हम पाटी के जहानाबाद विधानसभा सम्मेलन के तैयारी बैठक (शकूराबाद )में शामिल हुए भारत सरकार के मंत्री जीतन राम मांझी

जगदूत अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद हम पार्टी में जहानाबाद के पूर्व एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव तथा शिक्षाविद डा एस के सुनील के पार्टी में शामिल होने का लगा मुहर रतनी फरीदपुर (जहानाबाद)हम पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी द्वारा लगातार बैठक आयोजित कर नये लोगो को शामिल करने के उद्देश्य से आज दिनांक 5 जनवरी को शकूराबाद में हम पार्टी का एक बैठक आयोजित किया गया । बैठक रतनी फरीदपुर के प्रखंड अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी कि अध्यक्षता में पीपीएम स्कूल बसंतपुर शकुराबाद में हुआ । बैठक में भारत सरकार के मंत्री तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शामिल हुए । इनके अलावे हम के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार , हम पार्टी के जहानाबाद के जिला प्रभारी शंकर मांझी , राष्ट्रीय सचिव तथा जहानाबाद विधान सभा सम्मेलन के प्रभारी पम्प शर्मा , राष्ट्रीय सचिव रितेश कुमार उर्फ चुनु शर्मा , हम पार्टी के महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजाराम मांझी ,गया हम के नेता अनिल यादव ,जहानाबाद प्रखंड के अध्यक्ष राम निवास शर्मा सहीत हम पार्टी के दोनो प्रखंड के पंचायत अध्यक्ष शामिल थे । बैठक में शामिल हम पार्टी के संस्थापक श्री जीतन राम मांझी ने पार्टी के विस्तार को बल देते हुए कहा ,कि हमारी पार्टी सम्मान जनक सीट पर अगामी विधान सभा चुनाव लडेगा । उन्होने जहानाबाद विधान सभा सम्मेलन में जहानाबाद के पूर्व एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव तथा शिक्षाविद डा एस के सुनील के शामिल होने कि बात स्वीकार किया तथा कहा कि हम उनका स्वागत करते है । उन्हें आगे के दिनो में सम्मानजनक पद के साथ कार्य सौपा जायेंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें