जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार मोदी सरकार में बेरोजगारी विकराल रुप धारण कर चुकी है!सरकार की निक्म्मी नीतियो से देश के प्रतिभावान और शिक्षित युवा तबाह हो रहे है!कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने संयुक्त वयान जारी कर कहा की सेंटर फ़ॉर मानीटरिंग इंडियन इकोनॉमी (c m i E)के ताजा आकडो के मुताविक अक्टूबर-2023 में देश में बेरोजगारी दर दो वर्षो के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए बेहद खतरनाक स्तर पर पहुच गई है!जो बेरोजगारी दर सितम्बर महिनो में 7,09%फीसदी के आस पास थी बो अक्टूबर में 10,05%फीसदी तक पहुच गई ये आकड़े युवाओ के भविष्य
के लिहाज से बेहद चिंताजनक और खतरनाक है!आपदा का रुप लेती वेरोजगारी मोदी सरकार के नौ–दस साल में किए गए कुकर्मो की गवाही है!प्रधानमंत्री वेरोजगारी के हल ढूढने के वजाय देश के युवाओ को प्रोपेगेंडा के नफरती जाल में उलझाने की कोशिश करते हैं!इनके भीतर हिंसा और उन्माद्द का बिज वोते है!अभी कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड बैंक ने आकडे जारी किया था साल 2022 में भारत मे युवा वेरोजगारी दर बढकर 23,22%हो गई है!जो की पडोसी देश पाकिस्तान 11,3%बंगलादेश 12,9%और भुटान 14,4%अधिक है!,यही मोदी सरकार के 9। 10 साल की उपलव्धि है!


