38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

राहुल गांधी के समर्थन में राष्ट्रव्यापी मौन सत्याग्रह एक ऐतिहासिक आंदोलन ,गोपाल शर्मा

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

वर्तमान समय में भारत के सभी वर्गो के लोग केन्द्र सरकार के रवैए से क्षुब्द हैं चाहे वो किसान हो, छात्र हो, व्यवसायी हो, या लोकतंत्र के चारों बुनियादी खंभों के समर्पित देशभक्त हो। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी के आह्वान पर आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गांधी जी की मूर्ति के समीप राहुल गांधी के समर्थन में हजारों के संख्या में कांग्रेसी नेतागण एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी मौन सत्याग्रह में शामिल हुए।
आधुनिक युग के राजनैतिक संत राहुल गांधी जी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की । संपूर्ण भारत के लोग राहुल गांधी के साथ सड़कों पर साथ आने लगे। इनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर मोदी सरकार ने अपनी संवैधानिक शक्तियों का दुरपयोग करते हुए श्री गांधी के प्रति अनैतिकता का सारी हदें पार करने लगी है। इसी मोदी शाह के नीतियों के खिलाफ भारत के सभी राज्यों के मुख्यालय में एक दिवसीय मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया है।
जिला कांग्रेस कमिटी, जहानाबाद के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा जी के नेतृत्व में सभी कांग्रेसियों ने बढ़ चढ़कर भाग इस कार्यक्रम में भाग लिया और अपने राष्ट्रीय नेता के प्रति आस्था व्यक्त किया।
जहानाबाद से मौन सत्याग्रह में शामिल होने वालों में गोपाल शर्मा, उपेन्द्र कुशवाहा, अशोक कुमार “प्रियदर्शी”, कामरान हुसैन, राकेश शर्मा, रामविनय शर्मा, धनंजय सिंह, बिरेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, अंबिका यादव, रामप्रवेश ठाकुर, राजीव मिश्रा, सुरेश चौधरी, मो आमीन, रामाधार शर्मा, सुधीर कुमार, कौशल शर्मा, कमलेश कुशवाहा, सहित कई लोग हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें