*संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ भव्य संस्कृत प्रदर्शनी के साथ*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया महेशखूट डी ए वी पब्लिक स्कूल, महेशखुंट में आज से संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ हुआ, जिसकी शुरुआत एक भव्य संस्कृत प्रदर्शनी से की गई। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई विभिन्न प्राचीन पांडुलिपियाँ, श्लोक-पाठ, पोस्टर, चार्ट एवं मॉडल प्रस्तुत किए गए।प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानाचार्य हिमांशु नारायण द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने संस्कृत भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति एवं सभ्यता की जड़ है। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत के पठन-पाठन हेतु प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रदर्शनी को सराहा। संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ जैसे श्लोक गायन, नाटक, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी एवं वैदिक हवन आयोजित की जाएँगी।विद्यालय के संस्कृत शिक्षकों ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि एवं गर्व की भावना विकसित होती है।डी ए वी पब्लिक स्कूल, महेशखुंट परिवार सभी को संस्कृत सप्ताह की शुभकामनाएँ देता है।


