34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

चिराग के पार्टी में शामिल निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा,इस सीट पर सियासी हलचल तेज

JNA/आर आर वर्मा
पत्रकार नगर,खगड़िया ।लोजपा ( राम बिलाश) में शामिल न्यू गोपाल ज्वेलर्स के संचालक व युवा नेता गौरव कुमार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 149-खगड़िया विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। स्थानीय भावना होटल सभागार में एक सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि वे जनता की आवाज पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा बाढ़ पिड़ित क्षेत्र गांवों का दौरा कर राहत सामग्री वितरण करेंगे। लोजपा( राम विलाश) में हाल ही शामिल होने वाले युवा नेता गौरव कुमार आगामी बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) में निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। वे रविवार की संध्या में प्रिंट,इलेक्ट्रोनिक्स,सोशल मीडिया का आयोजित सम्मान समारोह में अंग वस्त्र देकर सम्मानित करने के वाद प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
इसके पहले लोगपा (राम विलाश) में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी जनता ही देती है। जनता की आवाज पर मैं आगामी विधानसभा चुनाव में खगड़िया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। वहीं खचाखच भड़े मीडियाकर्मी के सबालों की बौछाड़ में बारी बारी जवाब देते दिए ।ज्ञात हो कि लोजपा(आर)के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव अपने टीम के साथ रालोजपा में सैकड़ों प्रतिनिधियों के साथ पटना में रालोजपा कार्यालय सभागार के मिलन समारोह में शामिल होने के वाद चिराग के गृह गृह जिला में तरह तरह की चर्चाओं का बजार गर्म है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें