34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

संविधान दिवस के अवसर पर जहानाबाद अंबेडकर चौक स्थित बाबा डॉ.भीमराव अंबेडकर साहब के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद अंबेडकर चौक पर भव्य संविधान दिवस समारोह मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरीने किया। इस मौके पर जहानाबाद अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए संविधान दिवस पर अपना अपना बहुमूल्य विचार व्यक्त किया, तदोपरांत सामूहिक रूप से उपस्थित लोगों ने संविधान के प्रस्तावना दोहराते हुए संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए तथा संविधान को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ लिए। इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों में जहानाबाद के जिला पदाधिकारी आदरणीय अलंकृता पांडेय मैडम, उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति मैडम,एसडीएम राजीव रंजन सिंह, एडीएम अनिल कुमार सिंह ,सामाजिक सुरक्षा निदेशक पूनम कुमारी,एससी /एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी, जिला सचिव रामजीवन पासवान, वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव एवं महर्षि विद्यापीठ के निदेशक साकेत रोशन ,प्राचार्य सोनाली शर्मा, पंकज कुमार समेत समस्त छात्र- छात्राएं/ शिक्षक -शिक्षिकाए एवं अन्य सैकड़ो लोग।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें