38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने परिवार संग माता गुजरी की आकर्षक तैल चित्र केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह को किया भेंट

*माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ इच्छित भारत एवं उद्योग व पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने किया केन्द्रीय गृह मंत्री का भव्य स्वागत*

*सीमांचल को केन्द्र शासित प्रदेश बनाने की केंद्र सरकार करे घोषणा – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन*

JNA/Indu Prabha किशनगंज। सीमांचल के बहुचर्चित माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ इच्छित भारत ने भारत सरकार के केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत किया। अपने त्रिदिवसीय दौरे के क्रम में मंत्री अमित शाह यूनिवर्सिटी के कैंपस में रात्रि विश्राम किया। यूनिवर्सिटी एवं माता गुजरी मेडिकल कॉलेज की छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं एक से बढ़ कर एक रंग बिरंगे गीत एवं नृत्य देख मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अमित शाह काफ़ी प्रफुल्लित हुए। माता गुजरी मेडिकल कॉलेज एवं एल के एस हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के उप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी तथा बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह माता गुजरी यूनिवर्सिटी एवं मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को देख काफी प्रफुल्लित हुए। सनद रहे, सीमांचल के गांधी कहे जाने वाले डॉ दिलीप जायसवाल की लोकप्रियता इस इलाके के हर संप्रदाय के बीच दिनों दिन बढ़ ही रहा है। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया एवं कलवार सेवक समाज के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से कहा केंद्रीय मंत्री अमित शाह के त्रिदिवसीय सीमांचल दौरे से इलाके में हलचल तेज हो गई है। डॉ वर्मा ने केन्द्र सरकार से आग्रह और अपील किया है कि भारत नेपाल और भारत भूटान के बॉर्डर इलाके से घुसपैठियों को खदेड़ कर बिहार और बंगाल के कुछ कुछ हिस्सों को जोड़कर सीमांचल को केन्द्र शासित प्रदेश बनाकर सीमांचल राज्य के प्रथम मुख्य मंत्री के रूप में डॉ दिलीप जायसवाल की घोषणा करे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें