38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

12 जिले के शतरंज खिलाड़ी खगड़िया में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा। अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यताप्राप्त नशा मुक्त

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  12 जिले के शतरंज खिलाड़ी खगड़िया में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा। अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यताप्राप्त नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के तत्वावधान में प्रथम जयमाला देवी मेमोरियल अंतरजिला निशुल्क रेपीड शतरंज प्रतियोगिता 15 मार्च दिन रविवार सुबह दस बजे से खगड़िया के गौरव श्यामलाल चन्द्रशेखर मेडिकल कॉलेज परमानन्दपुर में आयोजित किया जायेगा। अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर सहित 12 जिले के खिलाड़ियौ ने अपना इंट्री ले लिया है, कुछ और जिले के खिलाड़ियौ के आने की संभावना है। अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की उपाध्यक्ष विवेक भगत ने संयुक्त रूप से बताया कि अकादमी के द्वारा पहले कि गई 44 निशुल्क प्रतियोगिता की तरह इसबार भी निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता होगा। किसी भी खिलाड़ी से कोई शुल्क नही लिया जाएगा। बाहर से आए अभिभावकौ को पुष्प माला और प्रतियोगिता के प्रतिक चिह्न देकर सम्मानित भी किया जायेगा। यह सम्मान उन्हे अपने बच्चे को विशेष समय देने के लिए दिया जायेगा। बच्चौ के साथ अधिक समय बिताने पर वे नशा के मकड़जाल से बचेगें और देश के कुशल नागरिक बनेंगें। मेडिकल कॉलेज के निर्देशक डाक्टर विवेकानंद और प्रतियोगिता के डायरेक्टर नितिश नयन ने कहा कि ओपन, अन्डर 19 , अन्डर 15 अन्डर 11 में आए प्रथम चार खिलाड़ी को ट्राॅफी शेष सभी को मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा। खिलाड़ी और अभिभावक के लिए निशुल्क भोजन भी उपलब्ध कराया जायेगा। सहयोगी संतोष कुमार ने बताया कि निर्णायक के रुप में सिनियर नेशनल आर्बिटर जे के जवाहर, चन्द्रराज , केशव कुमार यशवंत और उमेश कुमार रहेंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें