38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

यातायात पुलिस कि मनमानी दस बजे लेट नहीं बारह बजे भेट नहीं

*यातायात पुलिस का अवैध बसूली एबं केबिन के अंदर सेटिंग वेटिंग रहता है चालू मिली जानकारी के अनुसार*

बिहार/संबाददाता सनोवार खान पटना :इन दिनों यातायात पुलिस अधीक्षक जाम से निजात दिलाने के लिए तरह तरह के नई नई पहल पेश कर रहे है कभी अपने स्वयं सड़को पर आकर पुलिस चेक पोस्ट का निरिक्षण करते है अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी और सिपाही को प्रसंशा पत्र और साहनुभूति देते है लेकिन इन दिनों अक्सर उल्टा देखने को मिलता है अगमकुआँ शीतला माता ट्रैफिक पोस्ट पर अधिकारी से लेकर सिपाही तक नादारत ऐसा अक्सर देखनो को मिलता है आठ घंटे ड्यूटी करने के वजाये 6 घंटे ही ड्यूटी करते है 6 बजे आने के बजाये 7 से 8 बजे आते है ऐसा एक ट्रैफिक पोस्ट का मामला नहीं है कई ऎसा ट्रैफिक पोस्ट है जहाँ ऎसा देखने को मिलता है. कुम्हारार ट्रैफिक पोस्ट पर भी लगभग सात बजकर 30 मिनट पर अधिकारी से लेकर सिपाही तक नादारत, भूतनाथ ट्रैफिक पोस्ट पर भी अधिकारी से लेकर सिपाही तक नादारत भूतनाथ ट्रैफिक पोस्ट तो लगभग 7:30 बजे सुबह से 8:00 बजे सुबह तक बंद पाए गए थे. काँटी फैक्ट्री ट्रैफिक पोस्ट पर भी अधिकारी से लेकर सिपाही तक नादारत सूत्रों के अनुसार से ज्ञात हुआ है किया एक ही अधिकारी के भरोसे काँटी फैक्ट्री ट्रैफिक पोस्ट चलाये जा रहे है अधिकारी और सिपाही के द्वारा ट्रैफिक पोस्ट खोल कर लापता हो जाते है. राजेंदर नगर ट्रैफिक पोस्ट पर भी एक ही सिपाही नजर आये लेकिन ज्ञात मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी पकड़े जाने पर केबिन के अंदर सेटिंग वेटिंग कर छोड़ दिया जाता है. ऎसा ही मामला RN सिंह मोड का है जहाँ कोई अधिकारी 7:30 से 8:00 बजे सुबह के बिच नजर ही नहीं आते अगर गलती से अधिकारी और सिपाही आ भी जाते है तो वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट का एक हजार के रसीद देने के बदले 500 रुपए मे सेटिंग कर छोड़ दिया जाता है. वही ट्रैफिक पोस्ट भट्टाचार्य मोड के सिपाही तिवारी जी और ट्रैफिक पोस्ट के अधिकारी का भी कुछ यही हॉल है अपने ट्रैफिक पोस्ट के अंदर जरूरत से ज्यादा वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध बसूली सिपाही तिवारी जी के द्वारा सेटिंग किया जाता है वाहन कही और लगवाते है और वाहन मालिक ट्रैफिक पोस्ट तिवारी सिपाही से सेटिंग के लिए बात चित कर बात बन जाती है तो काम बन जाता है. तिवारी सिपाही सेटिंग के मामले मे तेज तरार सिपाही माने जाते है.वोल्टास ट्रैफिक पोस्ट पर भी एक महिला सिपाही ही पोस्ट के अंदर बैठ कर मोबाइल से अपना टाइम पास कर रही थी. वही दूसरी और कोतवाली हॉट ट्रैफिक पोस्ट पर भी अधिकारी नादारत और एक सिपाही ड्यूटी करते पाए गए लेकिन वो भी मोबाइल से टाइम पास करते हुए. लाख कोशिश करने के बाबाजूद भी ट्रैफिक अधिकारी और सिपाही सुधरने का नाम ही नहीं लेने वाले।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें