*तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार माने जाते हैं संजय यादव,मनोज झा को दूसरी बार दिया गया मौका*
जगदूत न्यूज पटना बिहार से सनोवर खान कि रिपोर्ट पटना राजद ने संजय यादव और मनोज झा को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। वहीं पार्टी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दी है।jna के अनुसार राजद ने अशफाक करीम के स्थान पर संजय यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि दोनों नेता गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं दोनों राजद नेता को राज्य सभा में जाना तय माना जा रहा है। वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।बता दें,राजद ने संजय यादव और मनोज झा को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से दोनों नेताओं को
शुभकामनाएं दी है। ज्ञात हो कि मनोज झा राजद में बड़ा कद रखते हैं। वहीं बीते साल ठाकुर का कुआं कविता के वाचन के बाद उनके खिलाफ कई पार्टियों और राजपूत समाज ने मोर्चा खोला था।
संजय यादव की हुई पॉलिटिक्स में एंट्री,मनोज झा को दूसरी बार दिया गया मौका
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


