38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के जिला कार्यालय विद्या भवन में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के जिला कार्यालय विद्या भवन में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिले से बाहर विभिन्न मंचों एवं साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित हुए खगड़िया के साहित्यकारों का नागरिक अभिनंदन किया गया।अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता- डा० कपिलदेव महतो( हिन्दी विभागाध्यक्ष, कोशी कालेज खगड़िया) एवं संचालन- नंदकिशोर सिंह ने किया।ज्ञात हो कि 21 नवंबर 2023 को “साहित्य सर्जक मंच रोसरा” द्वारा महादेव रिजॉर्ट रोसरा में आयोजित गजल समागम समारोह में खगड़िया के पांच साहित्यकार शिवकुमार सुमन, साधना भगत, संगीता चौरसिया, विकास कुमार विधाता, सुमन रवि कुमार एवं ज्योति मानव को “साहित्य सर्जक सम्मान 2023” से सम्मानित किया गया।26 नवंबर 2023 को “बज्मे हाफिज बनारसी पटना” के तत्वावधान में हिंदी साहित्य सम्मेलन भवन पटना में आयोजित अमृत महोत्सव की गजलें 2023 के सम्मान समारोह में शिव कुमार सुमन, साधना भगत एवं विकास कुमार विधाता को “गजल श्री” सम्मान से रमेश कंवल के कर कमल से सम्मानित किया गया वहीं इसी समारोह में अरविंद वर्मा को भी पत्रकारिता के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।3 दिसंबर 2023 को “पद्मनाभ साहित्य परिषद हाजीपुर” के तत्वाधान में वैशाली महिला महाविद्यालय हाजीपुर में आयोजित महाधिवेशन समारोह में जिले के शिवकुमार सुमन, संगीता चौरसिया एवं विकास कुमार विधाता को “वैशाली गौरव-2023” सम्मान से सम्मानित किया गया सभी सम्मान समारोह में जिले के साहित्यकार को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र प्रशस्ति पत्र आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया।साहित्य सृजन मंच खगड़िया के साहित्यकारों को जिले से बाहर खगड़िया का नाम रोशन करने के लिए आयोजित समारोह में अंग वस्त्र पुष्प माल आदि से अभिनंदन किया गया। साहित्य के क्षेत्र में जिला का नाम ऊंचा करने के लिए आनंद भूषण श्रीवास्तव,नंदकिशोर सिंह, रतन राघव संस्कृत्यायन, कुमारी अनुपम सिंह, प्रभाकर सिंह, रुद्रदेव अकेला, कपिलेश्वर कपिल, चंपा राय, कविता परवाना, डॉ० कपिल देव महतो, ई० रमेश कुमार, वेदप्रकाश, प्रीति कुमारी, काजल कुमारी, राजीव कुमार रंजन, प्रशांत कुमार बच्चन, सुखनंदन बिहारी, प्रो० अरविंद कुमार सिंह, प्रो० चन्द्रिका प्र० सिंह विभाकर, अणिमा रानी, प्रभाकर प्रभात, डा० रामदेव शर्मा आदि ने बधाइयाँ दी ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें