38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

बैठक में नाट्य सामग्री क्रय करने का लिया गया निर्ण

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नन्हकू मंडल टोला स्थित नाट्यकला मंच के प्रांगण में नव युवा नाट्यकला परिषद् कार्यकारिणी कमिटी की समीक्षात्मक बैठक पूर्व सरपंच सेवा निवृत शिक्षक देवनन्दन प्रसाद यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में नाट्य कला परिषद् के अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद यादव, सचिव आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,कोषाध्यक्ष शिक्षक वशिष्ठ पोद्दार, निर्देशक शशि भूषण शर्मा,सह निर्देशक रामवालक प्रसाद यादव,दृश्य सज्जा निर्देशक आचार्य अर्जुन प्रसाद यादव,उद्घोषक सच्चिदानन्द प्रदीप,शिक्षक रामशरण पासवान,व्रजनन्दन प्रसाद यादव,विजेन्द्र कुमार,सह कोषाध्यक्ष रंजन साह,विकेश पोद्दार,शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार, शिक्षक जीवन शर्मा, अंकेश कुमार,शिक्षक संजीत साह,जॉनसन,हरिवंश कुमार, मनीष कुमार, सावन कुमार,प्रशांत कुमार साह,रंजय यादव, घूटर यादव,रौशन यादव,ऋषिदेव यादव, महेश शर्मा, अनिकेत कुमार गाँधी , विमल शर्मा, बसंत पोद्दार एवं विकास कुमार आदि उपस्थित थे।
बैठक में गत छठ पूजा के पावन अवसर पर सम्पन्न दो दिवसीय नाटक मंचन कार्यक्रम की समीक्षा की गई।वहीं कोषाध्यक्ष के द्वारा आय- व्यय का ब्यौरा दिया गया।साथ ही सर्वसम्मति से नाट्यकला मंच के अधीनस्त जमीन की पैमाइश कराने तथा नाट्य सामग्री क्रय करने का निर्णय लिया गया। जबकि परिषद् के सचिव आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने नाट्य मंचन कार्यक्रम के सफलता हेतु परिषद् के संरक्षक मंडल के ग्यारह सदस्यों में क्रमशः काँग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान,पूर्व जिला पार्षद् कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना भाई,वीरप्रकाश यादव,प्रोफेसर डॉ0 विनय कुमार बब्लू, डॉ0 संतोष कुमार संत उर्फ पप्पू, कनीय वैज्ञानिक डॉ0 अमित कुमार, जुडिशियल मजिस्ट्रेट प्रणव कुमार,संजय पासवान अधिवक्ता,पूर्व मुखिया मक्खन साह,सज्जन पोद्दार,रूपेश पोद्दार एवं मुफ्फसिल थाना प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त नाट्य मंचन कार्यक्रम शांति-सौहार्द के साथ सम्पन्न कराने में ग्रामीणों के साथ साथ इन सबों की अहम भूमिका रही है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें