40.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

नव मनोनीत मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी को जदयू नेताओं ने दिया बधाई

*एकबार फिर से जनता की भरोसे की नीतीश सरकार बनाना है:बबलू मंडल*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देश पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा पार्टी के प्रदेश महासचिव संतोष कुशवाहा को जदयू सांगठनिक कार्यक्रम को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के लिए मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी मनोनीत किये जाने पर जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में कुशवाहा से मिलकर अंग वस्त्र व बुके भेंट करते हुए उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दिया है। जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने पटना से खगड़िया वापस आने के बाद पत्रकारों को बताया कि हमारे निर्वर्तमान मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश विद्यार्थी की भांति संतोष कुशवाहा भी खगड़िया जदयू सांगठनिक कार्यक्रम में साकारात्मक सोच के साथ लगातार समय देकर बेहतर परिणाम हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि संतोष कुशवाहा जदयू के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर जदयू संगठन की मजबूती के लिए उड़ान भरेंगे और 2025 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से जनता की भरोसे की नीतीश सरकार बनाना है।
वहीं जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, उमेश सिंह पटेल,सुबोध यादव,पुरूषोतम अग्रवाल,लोहा सिंह,केदार प्रसाद सिंह , मो0 जीयाउल हक,नन्दलाल मंडल,रामविलाश महतों,मनोज कुमार सिंह ,महासचिव फिरदोस आलम, अनुज कुमार शर्मा,मनोहर कुमार एवं राजीव कुमार ठाकुर सहित जिला कार्यकारिणी कमिटी, सभी प्रखण्ड अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष आदि पार्टी के सक्रिय साथियों ने नवमनोनीत जदयू के मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी संतोष कुशवाहा एवं पार्टी नेतृत्व को बधाई दिया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें