जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद राष्ट्रीय मार्ग 33 किंजर जहानाबाद पथ पर स्थित सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त शिक्षा इंटरनेशनल अकादमी का वार्षिकोत्सव विज्ञान प्रदर्शनी समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया इस मौके पर जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक राहुल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया इसके बाद मंगलाचरण एवं छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गया गया विद्यालय के निर्देशक सह मुरलीधर प्लस टू उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य मिथिलेश्वर प्रसाद सिंह ने सभी आदत तिथियां को बुके एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया अपने उद्बोधन में विधायक राहुल शर्मा ने कहा कि इस स्कूल में बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान प्रदर्शनी को देखने का मौका मिला एक से बढ़कर एक आधुनिक विज्ञान की मॉडल तैयार किए गए थे उन्होंने बच्चों से कहा कि विज्ञान क्या है विज्ञान एक कॉमन सेंस का स्वरूप है विज्ञान इसके अलावा कुछ नहीं है उन्होंने कहा कि केवल डिग्री लेने से कोई ज्ञानी नहीं बन सकता है ज्ञानी केवल कॉमन सेंस वाले ही होते हैं भले ही उनके पास कोई डिग्री ना हो उन्होंने कहा कि जिन बच्चों में प्रदर्शन करने की आदत पड़ जाती है उसी दिन से उन बच्चों में ज्ञान का बढ़ना भी शुरू हो जाता है उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज का निर्माता होता है बच्चों को केवल शिक्षक के भरोसे नहीं छोड़ना होगा बच्चों को घर में भी अनुशासन का पाठ माता-पिता द्वारा पढ़ाया जाना चाहिए विधायक ने कहा कि मोबाइल में केवल बच्चे ही उलझे हुए नहीं है बल्कि घर का अभिभावक भी आज मोबाइल में उलझे हुए रहते हैं आज खाड़ी युद्ध की चर्चा हर दौरान पर तो होती है लेकिन प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार पर चर्चा कोई नहीं करता जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है विधायक ने कहा कि स्कूल के संस्थापक मिथिलेश बाबू वास्तव में दधीचि के रूप में है इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक राम प्रवेश सिंह यादव ने की सभा को पूर्व प्राचार्य राजगंज कॉलेज धनबाद के प्रोफेसर रामप्रवेश मिश्रा डॉक्टर प्रोफेसर कमल कुमार प्रोफेसर सूरज देव सिंह यादव पूर्व प्राचार्य उदय शंकर मिश्रा राजेश्वर प्रसाद उप प्रमुख राकेश शर्मा मोहम्मद इश्तियाक राकेश शर्मा जहानाबाद जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष शशि भूषण शर्मा उर्फ़ गोपाल जी आदि प्रमुख हैं समारोह के दौरान विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया बच्चे पुरस्कार ग्रहण कर काफी खुश थे।


