जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मूू द्वारा भूमि सम्मान पुरस्कार के तहत् Platinum श्रेणी के लिए भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जहानाबाद जिला को सम्मानित किया गया। भूमि सम्मान कार्यक्रम में 09 राज्यों के 68 जिलों को डी.आई.एल.आर.एम.पी. के छः घटको के मापदंडों पर 99 प्रतिशत से ऊपर कार्य करने के लिए सम्मान दिया गया है।
जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय को भूमि सम्मान पुरस्कार भू अभिलेख में बेहतर एवं समयबद्ध तरिके से कार्य करने के लिए दिया गया। अन्य राज्य के साथ-साथ बिहार के पाँच जिलों को भू-अभिलेख कम्प्यूटराईजेशन में बेहतर कार्य करने के लिए Platinum श्रेणी के सम्मान/अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भूमि सम्मान कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी को Platinum Cetrificate से सम्मानित किया गया। भूमि सम्मान कार्यक्रम में जहानाबाद जिले से सम्मानित होने के लिए जिला पदाधिकारी के साथ-साथ अपर समाहत्र्ता श्रीमती सुधा गुप्ता एवं भूमि सुधार उप समाहर्त्ता श्री अवधेश कुमार आनन्द को जिले के टीम के रूप में सम्मानित किया गया है। भूमि सम्मान कार्यक्रम में अपर बिहार की राज्य स्तरीय टीम में अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना श्री ब्रजेश मेहरोत्रा, सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार श्री जय सिंह तथा टीम और भोजपुर, किशनगंज, लखीसराय तथा नालंदा जिलों के जिला पदाधिकारी एवं उनके टीम को सम्मानित किया गया।


