जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद कोऑपरेटिव बैंक परिसर आयोजित महामूर्ख सम्मेलन में कई दिग्गज शहर के जाने-माने प्रतिष्ठित हर धर्म हर जाति के लोग शामिल थे ।करीब लगातार कई दशक से इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाता है ।लोगों को महा मूर्ख की उपाधि दी जाती है ।सम्मेलन का उद्घाटन स्थानीय विधायक राहुल शर्मा ने किया ।साथ में जहानाबाद के एडीजे राकेश कुमार रजक और उनके भाई भी मौजूद थे।इस कार्यक्रम में कई तरह के व्यंजन के साथ लुफ्त उठाया जा रहा था । पुआ पकवान ,दही बड़ा एवं अन्य चीज खाते नजर आये। होली के अवसर पर कई तरह के कार्यक्रम किया जा रहे थे ।आयोजित इस कार्यक्रम में वर्तमान विधायक राहुल शर्मा,पूर्व विधायक सुदय यादव,भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत रंजन,डॉ गिरजेश शर्मा,मुकेश कुमार,न्यायमूर्ति राकेश कुमार,डॉ एसके सुनील,राजद के .रमेश शर्मा तथा पत्रकार अनिल कुमार गुप्ता,अजीत कुमार,राहुल समीरा,मिर्जा जी आदि मौजूद थे । जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा को मूर्ख राज, डा गिरजेश शर्मा को मूर्ख धीरज,रंजीत रंजन को गवर धी चोर से सम्मानित किया गया ।राहुल शर्माने कहा कि इस पर के लोगों के अच्छाई तथा बुराई की भूल कर हम लोग इस पर्व को मानते हैं ।विद्वेष की भावना नहीं रखते हैं।जिसकी अध्यक्षता उद्घोषक संतोष श्री वास्तव ने किया ।


