25.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

मिलजुल कर ही होगा जिले की समस्या का समाधान जिले के हर व्यक्ति को मिले सम्मान व सरकारी योजनाओं का लाभ

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

*पत्रकारों से भी मांगा गया सुझाव,पीरामल फाउंडेशन और पत्रकारों के बीच कार्यशाला आयोजित*

जहानाबाद। जिले के विकास तभी तेजी आएगी जब हम सब मिलकर सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। इसके लिए यह जरूरी है कि सरकार और पत्रकार मिलकर काम को आगे बढ़ाएं। जहां तक पीरामल फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्य की बात करें तो यह एक सराहनीय कदम है। चूकिं पीरामल फाउंडेशन भी सरकार के साथ कार्य कर रही है ऐसी स्थिति में निश्चित रूप से हम सब को मिलकर इनके कार्यो को आगे बढ़ाना चाहिए। ये बातें आज जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी झा ने पीरामल फाउंडेशन के साथ हुई बैठक में कहीं। उन्होंने यह भी कहा है कि निश्चित रूप से साकारात्मक खबरों की संख्या में बढ़नी चाहिए। इससे जिले की स्थिति में और सुधार होगा।
इस मौके पर प्रोग्राम डायरेक्टर संजय सुमन, जहानाबाद जिले के डिस्ट्रीक लीड रवि रंजन कुमार, सीओई राज्य प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह, प्रोग्राम लीड धनंजय कुमार, विनोद कुमार, संतोष कुमार, रितेश कुमार आदि फाउंडेशन के कई अधिकारी उपस्थति थे।
इस मौके पर प्रोग्राम डायरेक्टर संजय सुमन ने बताया कि यह फोरम पिछले 2008 से पूरे भारत वर्ष में काम कर रही है। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिले में जो भी विकास के कार्य हो रहे हैं उन्हें अंतिम पायदान बैठे लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए यह जरूरी है कि हम सभी मिलकर जिले और राज्य के सहयोग करने की जरूरत है।श्री रंजन ने बताया कि देश के साथ-साथ बिहार के हर जिले में सर्वांगीण विकास के लिए पीरामल फाउंडेशन छह चैनल को लेकर एक ऐसा संगठन बना रही है जो सब मिलकर जिले का विकास करेंगे। इसमें युवा, मीडिया, एनजीओ, एसएचजी, पीआरआई और घार्मिक गुरु आदि उक्त चैनल में शामिल होंगे। ये सभी चैनल जिले में अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उसे सरकार तक पहुंचाएंगे ताकि उन सभी को सरकारी योजना का लाभ मिल सके।
इस मौके पर श्री सिंह ने बताया कि पत्रकारों की जो ऊर्जा है वह बहुत ही महत्वपूर्ण है। सभी पत्रकार अपने इस ऊर्जा का सही इस्तेमाल करेंगे तो निश्चित रूप से जिले, राज्य और देश के विकास में और सुधार होगा। उन्होंने बताया कि यह संस्था नीति आयोग के निर्देशानुसार कार्य कर रही है। हमारी यह भी प्रयास है कि हर महीने पत्रकारों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जा सके। साथ ब्लॉक स्तर पर भी बीडीओ और सीओ द्वारा सम्मानित किसा जाएगा।
पीरामल के सीओई राज्य प्रतिनिधि श्री सिंह ने बताया कि संस्था का मानना है कि जबतक सभी चैनल एक प्लेटफार्म पर नहीं आएंगे तबतक जिले का सर्वार्गिंण विकास में और तेजी नहीं आएगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें