38.7 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

सिविल कोर्ट खगड़िया में 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जेएनए/आर आर वर्मा पत्रकार नगर, खगड़िया।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के सचिव श्री चंदन कुमार द्वारा बताया गया कि दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं।श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया श्री राजेश कुमार बच्चन के निर्देश पर सभी विभागों के पदाधिकारीगण, बैंक के शाखा प्रबंधकगण एवं न्यायिक पदाधिकारीगण और अन्य संबंधित व्यक्तियों के साथ लगातार बैठकें आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 10 मार्च 2026 को प्राधिकार के सचिव की अध्यक्षता में जिले के सभी थाना अध्यक्षों की बैठक की गई। सभी थाना अध्यक्ष से पक्षकारों को भेजे गए नोटिस के तमिला कराए जाने संबंधी जानकारी ली गई तथा सभी को निर्देशित किया गया कि जितने भी पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु नोटिस निर्गत किया गया है। यथाशीघ्र उनको नोटिस प्राप्त कराये तथा अपने स्तर से भी राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक वादों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जा सके। साथ ही दिनांक 13 दिसंबर 2025 को आयोजित किए गए राष्ट्रीय लोक अदालत में खगड़िया जिला अंतर्गत सभी थाना अध्यक्ष को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारों को उपस्थित कराने में किए गए सहयोग हेतु प्राधिकार के सचिव द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें