नेटवर्क डेस्क/आर आर वर्मा
विहार विधान सभा चुनाव 2025:तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बिहार चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों को अब तक सिंबल दे दिए हैं। महागठबंधन में सीट बंटवारे के बिना ही आरजेडी प्रत्याशियों का नामांकन शुरू हो गया है। वहीं भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को छपरा से उतारा गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कैंडिडेट के नाम सामने आने लगे हैं। पहले 35 कैंडिडेट की सूची आने के बाद बुधवार शाम को 10 और उम्मीदवारों के नाम आए। इसके अलावा, छपरा सीट से राजद ने पहले खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को टिकट दिया, फिर तकनीकी पेच के चलते खेसारी ने खुद यहां से राजद के सिंबल पर लड़ने का फैसला कर दिया। परसा सीट से तेज प्रताप यादव की साली करिश्मा राय को टिकट दिया गया है। राजद ने अब तक 48 उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया है, इनमें से कुछ अपना पर्चा भी दाखिल कर चुके हैं। तेजस्वी यादव ने भी राघोपुर सीट से नामांकन कर दिया है।जेएनए के अनुसार राजद महागठबंधन में कांग्रेस, वीआईपी, सीपीआई-माले, सीपीएम और सीपीआई के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। महागठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग फॉर्मूला का ऐलान नहीं हुआ है।वहीं चर्चाओं का बजार गर्म है ।आरजेडी की सीट और प्रत्याशी की सूची-
राघोपुर- तेजस्वी यादव
बोचहा- अमर पासवान
मीनापुर -मुन्ना यादव
नोखा- अनीता
महिषी- गौतम कृष्णा
अलौली- रामवृक्ष सदा
पारू- शंकर यादव
उजियारपुर – आलोक मेहता
बैकुंठपुर – प्रेम शंकर यादव
शेखपुरा -विजय सम्राट
गड़खा- सुरेंद्र राम
इस्लामपुर- राकेश रौशन
बख्तियारपुर- अनिरुद्ध यादव
बेलागंज- विश्वनाथ यादव
फतुहा – रामानंद यादव
कांटी- इस्माइल मंसूरी
दरभंगा- ललित यादव
मोरवा- रणविजय साहू
मुंगेर- मुकेश यादव
शाहपुर- राहुल तिवारी
हाजीपुर- देव कुमार चौरसिया
सिमरी बख्तियारपुर- युसुफ सलाहउद्दीन
रघुनाथपुर- ओसामा शहाब
गायघाट- निरंजन राय
हसनपुर- माला पुष्पम
बनियापुर- चांदनी सिंह
परबत्ता – डॉ. संजीव कुमार
हथुआ – राजेश कुशवाहा
मटिहानी – बोगो सिंह
संदेश – दीपू यादव
महुआ- मुकेश रौशन
मसौढ़ी- रेखा पासवान
मनेर- भाई वीरेंद्र
साहेबपुर कमाल- सत्तानंद सम्बुद्ध
हिलसा- शक्ति सिंह यादव
सीवान – अवध बिहारी चौधरी
सरायरंजन- अरविंद कुमार सहनी
समस्तीपुर – अख्तरुल इस्लाम शाहीन
जोकीहाट – मोहम्मद शाहनवाज
बहादुरपुर- भोला यादव
सोनपुर- रामानुज प्रसाद
रफीगंज- मो. नेहालुद्दीन
सिंहेश्वर- चंद्रहास चौपाल
मधेपुरा – प्रो. चंद्रशेखर
तरैया- शैलेंद्र प्रताप सिंह
छपरा- खेसारी लाल यादव
मोकामा- वीणा देवी
परसा- करिश्मा राय
ये सूची सेम्बुल दिए प्रत्याशी का बना है राजद का ऑसियल सूची जारी नहीं हुई है ।
आरजेडी ने बिहार चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों को अब तक सिंबल दे दिए हैं, जाने
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


